---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

गार्डन में दफन 2 शिशुओं के शव, गूगल पर सर्च किया ‘गर्भपात कैसे करें’, 22 साल की बेबीसिटर कौन?

Babysitter Buried Newborn: इटली की एक युवती पर गंभीर आरोप लगे हैं। उस पर दो बच्चों की हत्या का आरोप है। बच्चों के शव गार्डन में मिले, जिन्हें पालतू कुत्ते ने खोज निकाला। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।

---विज्ञापन---

Babysitter Buried Newborn: इटली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक बेबीसिटर को गिरफ्तार किया है। उसके गार्डन में दो नवजात शिशुओं के शव दफनाए हुए पाए गए। जानकारी के अनुसार, इटली के ट्रैवर्सेटोलो स्थित एक विला में हुई इस भयावह घटना के बाद हर कोई दंग है। पुलिस ने इस मामले में 22 साल की बेबीसिटर चियारा पेट्रोलिनी को गिरफ्तार कर लिया।

कुत्ते ने खोजकर निकाले शव

खास बात यह है कि स्टूडेंट उस समय न्यूयॉर्क में पेरेंट्स के साथ छुट्टियां मना रही थी। द सन की खबर के अनुसार, उस समय पेट्रोलिनी की दादी के कुत्ते ने बच्चों के शव को खोदकर निकाला। बाद में इनका डीएनए टेस्ट किया गया। जिससे पता चला कि एक बच्चे की मां पेट्रोलिनी थी। पेट्रोलिनी पर हत्या और शव को छिपाने के आरोप लगाए गए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘प्रॉपर अंडरवियर पहनें’, एयरलाइंस ने स्टाफ के लिए बनाया अजीबो-गरीब नियम, भड़क गए लोग

हत्याकांड के बाद घर से भागी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छात्रा ने 7 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर बच्चे की हत्या कर दी। फिर उसे अपने बगीचे में दफना दिया। दो दिन बाद न्यूयॉर्क में अपने परिवार के साथ वह छुट्टियां मनाने के लिए घर से भाग गई। दूसरे बच्चे की मां कौन है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उसका जन्म एक साल पहले ही हुआ था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून! फ्लाइट में मची अफरा-तफरी; क्या रही वजह?

लॉ की स्टूडेंट

पेट्रोलिनी लॉ की पढ़ाई कर रही है। अमूमन वह घर पर ही रहती है। वह बच्चों की देखभाल का काम करती है। वह स्थानीय चर्च में मदद भी करती है। पुलिस को पता चला है कि पेट्रोलिनी ने गूगल पर ‘गर्भपात कैसे करें’ इसे लेकर सर्च किया था। पेट्रोलिनी के पूर्व प्रेमी ने दावा किया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वह गर्भवती थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिन में मासूम, रात में बन जाता ‘शैतान’, पति ने 72 लोगों से करवाया पत्नी का रेप, रेपिस्टों की भर्ती कराई

First published on: Sep 18, 2024 12:19 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola