Israel Hamas War: क्या गाजा पर परमाणु बम गिराएगा इजराइल? मंत्री के बयान पर आई पीएम नेतन्याहू की प्रतिक्रिया

Israel Hamas War News: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मंत्री अमिचाई एलियाहू का बयान वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

Israeli PM Benjamin Netanyahu
विज्ञापन

Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच करीब एक महीने से जारी जंग खत्म होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इजराइल बंधकों की रिहाई से पहले किसी भी तरह के संघर्ष विराम की बात करने से साफ इनकार कर चुका है। वह हमास का पूरी तरह खात्मा करने की बात कर रहा है। इस बीच इजरायली सेना का गाजा पर हमला जारी है। इससे पहले गाजा पर परमाणु बम गिराने के सवाल पर इजरायली मंत्री के बयान से खलबली मच गई थी। इसपर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या कहा था इजरायली मंत्री ने

विज्ञापन

मंत्री अमीचाई एलियाहू ने कहा था कि गाजा पट्टी में परमाणु बम गिराना इजराइल के विकल्पों में से एक है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या गाजा पर परमाणु बम गिराया जाना चाहिए तो इसपर उन्होंने कहा था कि यह संभावनाओं में से एक है।

क्या कहा इजरायली पीएम ने

अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सरकार के मंत्री के इस बयान की आलोचना की है। नेतन्याहू के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा गया कहा कि मंत्री अमिचाई एलियाहू के बयान वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं। इजराइल और आईडीएफ निर्दोषों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के उच्चतम मानकों के अनुसार काम कर रहे हैं। हम अपनी जीत तक ऐसा करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

11 हजार के करीब हुईं मौतें

बता दें कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर को तब शुरू हुआ था जब हमास ने इजराइल पर लगातार 5000 से ज्यादा राकेट दागे थे। इसके बाद इजराइल ने युद्ध का ऐलान कर दिया। गाजा में इजरायली सेना हमास के ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है। इस युद्ध में दोनों तरफ से मिलाकर अभी तक 10 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गाजा में 9485 तो इजरायल में 1400 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ