Israeli Army: इजराइली सेना ने रविवार को उत्तरी गाजा में एक विस्फोट में ब्रिगेड कमांडर अहसान दक्सा की मौत की पुष्टि की। कमांडर की मौत हमास के हमले में हुई। सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 401वीं ब्रिगेड के कमांडर कर्नल अहसान दक्सा की जबालिया इलाके में उस समय मौत हो गई, उस समय वह अपने टैंक से बाहर निकल रहे थे।
हमास से लड़ते हुए मारे गए
ब्रिगेड कमांडर की मौत पर रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने भी अलग से बयान जारी किया। उन्होंने कहा दक्सा हमास आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए। आपको बता दें कि दक्सा को चार महीने पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था। दक्सा साल भर से चल रहे संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले सबसे बड़े सेना अधिकारियों में से एक थे। जानकारी के मुताबिक, घटना में एक अन्य बटालियन कमांडर और दो अधिकारी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: 10 साल के बेटे को लेटर लिखता था हमास चीफ याह्या सिनवार, मासूम ने पूछा ये सवाल
निरीक्षण करने बाहर निकले थे
अहसान दक्सा क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए बाहर निकले थे, इसी दौरान वह विस्फोटक की चपेट में आ गए। हगारी के अनुसार, दक्सा हमास के आक्रामक हमलों को रोकने का नेतृत्व कर रहे थे। इजराइली सेना ने 6 अक्टूबर को जबालिया और उत्तरी गाजा के अन्य हिस्सों में जमीनी और हवाई हमले शुरू किए। सेना का कहना है कि हमारा लक्ष्य हमास के आतंकवादियों को फिर से संगठित होने से रोकना है।
आपको बता दें 2006 में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को बचाने के लिए दक्सा को सम्मानित किया गया था। लेबनान में दोनों पक्ष इस समय फिर से युद्ध की स्थिति में हैं।
ये भी पढ़ें: Video: इजराइल के साथ हुआ धोखा, सीक्रेट प्लान लीक; नेतन्याहू के छूटे पसीने!
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
1 hr ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
3 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
10 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
19 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
23 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines