Benjamin Netanyahu | Israel PM | Iran Israel War

Video: इजराइल के साथ हुआ धोखा, सीक्रेट प्लान लीक; नेतन्याहू के छूटे पसीने!

Israel-USA Secret Document Leaked: इजराइल के कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स अमेरिका से लीक हो गए हैं। इन दस्तावेजों में हमले की तैयारियों पर इजराइल का पूरा प्लान मौजूद है। इन दस्तावेजों के बाहर आने के बाद इजराइल और अमेरिका में हड़कंप मच गया है।

Israel-USA Secret Document Leaked: ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे इजराइल को तगड़ा झटका लगा है। इजराइल के खुफिया दस्तावेज अमेरिका से लीक हो गए हैं। इन दस्तावेजों के लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, जिससे न सिर्फ इजराइल बल्कि अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है। यह दस्तावेज बेहद गोपनीय रखे गए थे, जिन्हें टेलीग्राम के जरिए लीक कर दिया गया है।

विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि दस्तावेज लीक होने की जांच की जा रही है। यह सीक्रेट डॉक्यूमेंट कैसे लीक हुए, कोई नहीं जानता। इसमें इजराइल की पूरी प्लानिंग मौजूद है। लीक दस्तावेजों में हमले की तैयारियों में कथित तौर एयर टू एयर मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल और गोला-बारूदों को एक-जगह से दूसरी जगह ले जाने जैसे प्लान शामिल हैं। दस्तावेज की पूरी जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ