Israel Iran conflict: इजराइल ने ईरान पर अब तक सबसे बड़ा हमला किया है। ईरान की वर्षों की मेहनत पर आज इजराइल ने पानी फेर दिया है। इजराइल ने इस हमले को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन नाम दिया है। हमले में इजराइल के परमाणु ठिकाने, साइंटिस्ट और सेना के कमांडर और चीफ को भी ढेर कर दिया है। इजराइल के हमलों में आम लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं इजराइल ने ईरान पर इतना बड़ा हमला क्यों किया?
ईरानी सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजराइल ने 6 सैन्य ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इनमें 4 जगहों पर परमाणु ठिकाने भी मौजूद थे। इजराइल ने ईरान की सेना के 3 बड़े अफसर जिसमें आईआरजीसी कमांडर हुसैन सलामी, आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी और एक अन्य बड़े अधिकारी को ढेर कर दिया। इसके अलावा ईरान के बड़े परमाणु वैज्ञानिक भी इन हमलों में मारे गए।
ईरान के पास 9 परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम
इस बीच इस हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला इसलिए किया गया है क्योंकि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की दिशा में खतरनाक कदम उठाए हैं। ईरान के पास 9 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम हैं। उसने अगले 6 सालों में 20000 बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की योजना बनाई थी। ये मिसाइलें मिनटों में इजराइल तक पहुंच सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः इजराइल के हमले में मारा गया ईरानी सेना का चीफ हुसैन सलामी, दो परमाणु वैज्ञानिकों की भी मौत
इजराइल ने आगे कहा कि अगर अभी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियों को भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा। अमेरिका भी यही सोचता है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजराइल ने यह कदम अपने लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया को सुरक्षित करने कें लिए उठाया है।
ट्रंप का बयान आया सामने
इस बीच इस हमले को लेकर ट्रंप का बयान भी सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पहले के बारे में पहले से पता था। वह ईरान के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाएगा ट्रंप ने अमेरिकी चैनल से बातचीत में कहा कि ईरान के पास न्यूक्लियर बम नहीं होना चाहिए। उम्मीद है कि हम एक बार फिर बातचीत करेंगे।
ये भी पढ़ेंः एअर इंडिया की 16 फ्लाइट्स डायवर्ट, वापस लौट आईं लंदन-न्यूयॉर्क की Flights, एयरलाइन की लोगों से खास अपील
संबंधित खबरें
इजरायल में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, कुर्सी बचाने के लिए 'टाई' पर फंसे नेतन्याहू; जानें क्या कह रहे एग्जिट पोल?
1 min agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
8 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
15 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
18 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
21 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
21 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines