News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Air India Flights Diverted: एअर इंडिया ने आज अपनी 16 फ्लाइट्स का शेड्यूल अचानक बदल दिया। एअर इंडिया ने लंदन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और कनाडा जा रही कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया है और कुछ फ्लाइट्स को वापस बुला लिया है। एक ट्वीट करके एयरलाइन की ओर से यह जानकारी दी गई और डायवर्ट की गई या वापस बुलाई गई फ्लाइट्स की सूची भी शेयर की। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि इजरायल और ईरान के एयरस्पेस बंद होने से समस्या आई है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एअर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है और कुछ फ्लाइट्स को वापस वहीं भेजा जा रहा है, जहां से वे टेकऑप हुई थीं।
यह भी पढ़ें:अहमदाबाद में Plane Crash से पहले विमान के अंदर का वीडियो वायरल, यात्री ने दिखाई थी गड़बड़ियां
एअर इंडिया ने इन फ्लाइट्स का शेड्यूल बदला
यह भी पढ़ें:लंदन जा रही एअर इंडिया की एक और फ्लाइट लौट रही वापस, आज सुबह मुंबई से भरी थी उड़ान
एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी। इसमें एयरलाइन की ओर से कहा गया कि यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। समस्या को कम करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, यात्रियों से सहयोग की उम्मीद है। जिन यात्रियों को परेशानी हो रही है, उनके लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी। फ्लाइट कैंसिल होने पर रिफंड दिया जाएगा। जो यात्री अपने गंतव्य की ओर जाना चाहते हैं, उनकी फ्लाइट री-शेड्यूल की जा रही है। यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेट्स http://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर लॉगइन करके चेक कर लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।