इजराइल के हमले में मारा गया ईरानी सेना का चीफ हुसैन सलामी, दो परमाणु वैज्ञानिकों की भी मौत

Nuclear Scientists Killed: इजराइल ने गुरुवार रात को ईरान के सैन्य ठिकानों पर धावा बोल दिया। इस हमले में ईरानी सेना के कमांडर हुसैन सलामी मारा गया। इसके अलावा दो परमाण वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।

Hossein Salami death

इजराइली हमले में मारा गया ईरानी सेना का चीफ हुसैन सलामी (Pic Credit-Social Media)

 Israel Iran attack: इजराइल ने ईरान पर हमला बोल दिया है। इजराइली रक्षा मंत्री काट्ज ने इसकी पुष्टि भी की है। उनके फाइटर जेट्स ने गुरुवार रात को दुश्मन देश पर हमला कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इजराइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित 6 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि इजराइली हमले में ईरानी सेना के सर्वोच्च कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई है। इसकी पुष्टि ईरान की सरकारी मीडिया ने की है।

विज्ञापन

हमले में दो परमााणु वैज्ञानिक भी ढेर

बता दें कि सलामी ईरानी सेना में कई अहम पदों पर रहे। उनके नेतृत्व में ही ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम लान्च किया था। वहीं अलजजीरा की मानें तो इस हमले में ईरान के दो परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फेरेदून अब्बासी भी मारे गए। इजराइली हमले के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों को चेतावनी जारी की है। दूतावास ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन

हमले का फैसला हमारा खुद का

वहीं इस हमले को लेकर ईरान ने साफ कर दिया कि इजराइल को भी अब हमले के लिए तैयार रहना चाहिए। उधर इजराइल ने हमले को लेकर बयान दिया हैं इजराइल ने कहा कि यह हमला उनका खुद का फैसला था। यूएन में इजराइल के राजदूत ने कहा कि वह लगातार अमेरिका के संपर्क में है। यह हमला अमेरिका के आदेश पर नहीं हुआ है।

विज्ञापन

ईरानी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस हमले में कई आम लोग भी मारे गए हैं। इजराइल की वायुसेन ने तेहरान के आवासीय इलाकों में भी बमबारी की। इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। उधर अमेरिकी सांसद ने हमले की निंदा की है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद जैक रीड ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए दबाव बनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ