Israeli Strike Hits Refugee Tents In Gaza : इजराइल और हमास के बीच चल रही लड़ाई थमना तो दूर और गंभीर होती जा रही है। गाजा में हमास के नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यहां के राफा शहर में एक अस्पताल के पास स्थित शरणार्थी शिविरों पर इजराइल ने हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्ट्राइक में 11 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हुए हैं। इन शिविरों में बेघर हुए गाजा के नागरिक रह रहे थे। वहीं, इजराइल की सेना ने कहा है कि यह एक सटीक हमला था जो आतंकियों को निशाना बनाते हुए किया गया था।
यह हमला राफा शहर में स्थित एमिराती मैटर्निटी हॉस्पिटल के पास हुआ था। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुदरा ने एक बयान में कहा कि इजराइली सेना के हमले में 11 नागरिक शहीद हुए हैं और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। मारे गए लोगों में एक पैरामेडिक भी था। इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो फुटेज में सड़कों पर पड़े लोगों के खून से लथपथ शव देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में घायल हुए लोगों को कुवैती अस्पताल पहुंचाया जा रहा था।
इजराइली सेना ने इसे लेकर क्या कहा?
इजराइल की सेना ने इस हमले की पुष्टि की है। सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला इस्लामी जिहादी आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए किया गया था। उस इलाके में स्थित अस्पताल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि हमास के खिलाफ जंग का आगाज करने के बाद से इजराइल के सैनिक कई बार गाजा पट्टी पर अस्पतालों के आसपास अभियानों को अंजाम दे चुके हैं। इजराइल का आरोप है कि हमास के आतंकवादी अस्पतालों का इस्तेमाल अपने काम साधने के लिए कर रहे हैं। हालांकि, हमास इस आरोप से साफ इनकार करता है।
डब्ल्यूएचओ चीफ ने की हमले की निंदा
शरणार्थी शिविरों पर इस हमले की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि अपना घर खोने वाले लोगों को आसरा देने के लिए बनाए गए शिविरों पर यह हमला बेहद क्रूर है। मारे गए लोगों में बच्चों समेत दो स्वास्थ्य कर्मी भी थे। उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य कर्मी और नागरिक टारगेट नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने आगे कहा कि इनकी हर समय सुरक्षा की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इजराइल से युद्ध विराम करने की अपील भी की।
ये भी पढ़ें: उत्तरी गाजा में भूखे लोगों पर इजराइल ने ढाया कहर
ये भी पढ़ें: हमास आतंकियों का खौफ, बोलना ही भूल गई बच्ची
ये भी पढ़ें: हिमालय के 90 फीसदी हिस्से में पड़ सकता है सूखा
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
42 mins agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
51 mins agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
1 hr agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
4 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
17 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
18 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
18 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines