इजराइल करेगा 1 लाख भारतीय मजदूरों की भर्ती! कंपनियों ने नेतन्याहू सरकार से मांगी अनुमति

Israel Recruit One Lakh Indian Laborers: इजरायली निर्माण उद्योग में काम करने वाले लोगों में फिलिस्तीनियों की संख्या करीब 25 प्रतिशत है।

Israel recruit one lakh Indian laborers, Israel News, Indian Laborers, World News
विज्ञापन

Israel Recruit One Lakh Indian Laborers: इजरायल से युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इजराइली निर्माण उद्योग ने कथित तौर पर सरकार से कंपनियों को 90,000 फिलिस्तीनियों की जगह 1 लाख भारतीय श्रमिकों की भर्ती करने की अनुमति देने के लिए कहा है। बताया गया है कि इनके वर्क परमिट 7 अक्टूबर को इजराइल में हमास के हमले के बाद युद्ध की शुरुआत को देखते हुए रद्द कर दिए गए हैं।

इजराइल को चाहिए इतने मजदूर

न्यूज साइट एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट बैंक की वॉयस ऑफ अमेरिका की एक रिपोर्ट में इजराइल बिल्डर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैम फीग्लिन ने कहा है कि अभी हम भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम मंजूरी देने के लिए इजरायली सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पूरे क्षेत्र को चलाने और इसे सामान्य स्थिति में लाने के लिए हम भारत से 50,000 से 100,000 श्रमिकों को लेंगे।

Advertisment

फिलिस्तीनी मजदूरों की संख्या है 25 फीसदी

हालांकि भारत के विदेश मंत्री ने रिपोर्ट पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्ट के अनुसार इजरायली निर्माण उद्योग में काम करने वाले लोगों में फिलिस्तीनियों की संख्या करीब 25 प्रतिशत है। फीग्लिन ने कहा कि हम युद्ध के दौर में हैं और फिलिस्तीनी श्रमिक जो इस क्षेत्र में हमारे मानव संसाधनों का लगभग 25 प्रतिशत हैं, वे आ नहीं रहे हैं। उन्हें इजराइल में काम करने की अनुमति भी नहीं है।

करीब 10 प्रतिशत फिलिस्तीनी श्रमिक गाजा से हैं, जो युद्ध संघर्ष के केंद्र में हैं और बाकी वेस्ट बैंक से हैं। बताया गया है कि मई में इजराइल ने भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था जो 42,000 भारतीयों को इजराइल में काम करने की अनुमति देगा। इसमें विशेष रूप से नर्सिंग सेक्टर भी शामिल था।

विज्ञापन

https://twitter.com/Khang566565/status/1721422845694054529

भारत के साथ हुआ था समझौता

इजरायली विदेश मंत्रालय के एक हिब्रू प्रेस बयान के अनुसार, मंत्रियों ने निर्माण और नर्सिंग के क्षेत्र में 42,000 भारतीय श्रमिकों के आने की अनुमति देने के लिए समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। इजराइल में विशिष्ट श्रम बाजार क्षेत्रों में श्रमिकों के अस्थायी रोजगार की सुविधा पर फ्रेमवर्क समझौते की शुरुआत 9 मई को इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन की भारत यात्रा के दौरान की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ