Israel Hamas War Update: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना को आदेश दे दिया है कि वे गाजा पर कब्जा कर लें और बंधकों को रिहा करने के लिए बातचीत शुरू करें। बता दें कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योआव गैलेंटे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं बैठक के बाद इजरायल रक्षा बल (IDF) के हेड ऑफिस के बाहर उन्होंने मीडिया को इसकी जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें: कौन था हमास कमांडर Bashar Thabet? जिसकी इजराइली हमलों में हुई मौत, IDF ने 75 जगहों पर किए हमले
सेना ने ही रखा कब्जा करने का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि IDF ने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के जरिए प्रस्ताव रखा था कि गाजा पर कब्जा किया जाए और हमास के साथ बंधकों को रिहा करने के लिए बातचीत शुरू की जाए। प्रस्ताव में जिन शर्तों का जिक्र है, उन्हें मान लिया है और बातचीत शुरू करने का निर्देश दे दिया है। साथ ही गाजा पर कब्जा करने का आदेश भी दे दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह आदेश तब आया है, जब हमास ने इजरायल के साथ युद्धविराम के लिए सहमति जता दी है।
कब शुरू हुआ था इजरायल-हमास युद्ध?
बता दें कि इजरायल-हमास युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी। हमास फिलिस्तीन का आतंकी संगठन है, जिसे खत्म करने का संकल्प लेकर इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने अचानक ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड लॉन्च करके इजरायल पर हमला किया, जिसमें 1195 इजरायली और विदेशी नागरिक मारे गए। इनमें भी 815 नागरिक थे। वहीं हमास ने 251 लोगों को बंधक बना लिया। हमास ने हमले के बाद बयान जारी किया था कि अल-अक्सा मस्जिद पर हमले के जवाब में इजरायल पर हमला किया गया है।
यह भी पढ़ें: 364 लोगों की देखी मौत, मिसाइल हमले में बची; 22 साल की लड़की ने बर्थडे पर क्यों दे दी जान?
गाजा में घुसकर इजरायल ने किए हमले
जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने हमास के खिलापु ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया। 7 अक्टूबर को ही गाजा में हवाई हमले किए। 27 अक्टूबर 2023 को गाजा में घुसकर जमीनी हमला किया। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक गाजा और फिलिस्तीन पर हमले में 62064 लोग मारे गए हैं और 156000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 36000 से ज्यादा फलिस्तीनी मारे गए है। 20000 हमास आतंकी मारे गए हैं। गाजा में इजरायल की पूरी तरह से नाकेबंदी करके और सप्लाई पर रोक लगाकर भुखमरी और कुपोषण के हालात बना दिए हैं।
गाजा में गंदगी, अकाल और भुखमरी
जुलाई 2025 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी थी कि गाजा में अकाल और भुखमरी फैल गई है। 103 बच्चे भुखमरी से मर चुके हैं। गाजा की 80% आबादी (लगभग 2.3 मिलियन) लोग बेघर हो चुके हैं। गाजा में गदंगी और नरक जैसे हालात हैं, इसलएि अब गाजा रहने लायक नहीं रहा। संयुक्त राष्ट्र संघ और यूके, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान ने गाजा में नरसंहार और नरक जैसे हालात बनाने के लिए इजरायल की निंदा की है। मिस्र, कतर और अन्य मध्यस्थों ने युद्धविराम के प्रयास किए, लेकिन इजरायल ने हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई है।
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: क्या है ट्रंप का नया मिशन? US प्रेसिडेंट ने क्यों किया नेतन्याहू को फोन
संबंधित खबरें
फ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
6 mins ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
5 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
6 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
8 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
9 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
11 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
12 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines