कौन था हमास कमांडर Bashar Thabet? जिसकी इजराइली हमलों में हुई मौत, IDF ने 75 जगहों पर किए हमले

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास की जंग जारी है। इस जंग में अब तक फिलिस्तीन के लाखों बच्चों की मौत हो चुकी है। लेकिन जंग रुक नहीं रही है। एक बार फिर से इजराइल ने हमास के ठिकानों पर हमला किया है। इसमें हमास के कमांडर की मौत होने का दावा किया जा रहा है।

Israel-Hamas War

Photo Credit- X

विज्ञापन

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच हमले अभी भी जारी हैं। हाल ही में इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि उन्होंने हमास कमांडर बशर थबेट को मार गिराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को दावा किया कि उन्होंने करीह 75 आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। इन्हीं हमलों में थबेट की मौत हो गई। फोर्ट ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि ‘यह हमास के ऑर्मस प्रोडक्शन हेडक्वाटर में डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट का एक कमांडर था।’ बताया गया कि हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें तबाह कर दिया है।

कौन था हमास कमांडर बशर थबेट?

IDF ने एक्स पर एलिमिनेटेड लिखा। इसमें कहा गया कि कमांडर बशर थबेट हमलों में मार गिराया है। IDF के मुताबिक, बशर थबेट हमास के ऑर्मस प्रोडक्शन हेडक्वाटर में डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट का कमांडर था। थबेट का काम हमास के हथियारों को बढ़ाकर उनका भंडारण करना था। इसके पहले इजराइल ने हमास की दाराज तुफा बटालियन के कमांडर मुहम्मद उथैन को भी खत्म कर दिया था।

विज्ञापन

सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया

इजराइल आर्मी ने अपने हमलों का अडेट देते हुए कहा कि ‘आईडीएफ के सैनिकों ने आतंकवादियों की जगहों को खोजा, उनको और उनकी बनाई सुरंगों दोनों को तबाह कर दिया। सैना ने उन समूहों को टारगेट किया जो हमारे सैनिकों पर हमला कर रहे थे।’ आर्मी ने बताया कि कुल 75 ऐसी जगहों पर हमले किए हैं। इसके अलावा, रविवार को तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास के बाहर लोगों प्रदर्शन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गाजा में हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया है उनकी रिहाई की मांग की।

विज्ञापन

गाजा के बिगड़ रहे हालात

इजराइली सैनिक गाजा में अपना डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान गाजा में बुनियादी चीजों की कमी है। यहां पर बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर गाजा में राहत सामग्री भेजी जा रही है, लेकिन यह सामग्री गाजा की जरूरत के हिसाब से बहुत कम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ