Israel Hezbollah War : इजराइल और लेबनान के बीच युद्ध तेज हो गया। इजराइल की सेना लगातार हिजबुल्लाह के ठिकानों को अपना निशाना बना रही है। लेबनान पर इजराइल हवाई हमला कर रहा है। इस बीच इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया। इस युद्ध में अबतक लेबनान में 558 लोगों की मौत हो चुकी है।
हमास से युद्ध के बीच इजराइल और लेबनान भी आमने-सामने आ गए। अबतक इजराइल ने हिजबुल्लाह पर 1600 से हवाई हमले किए, जिसमें रॉकेट और मिसाइलें शामिल हैं। इस अटैक में अबतक 558 लोगों की जान चली गई, जबकि 1835 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। लोग इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : लेबनान में ड्राइंग रूम बना वॉर जोन, इजराइल से बचने को हिजबुल्लाह ने घरों में छिपाईं मिसाइलें-रॉकेट
हिजबुल्लाह का कमांडर ढेर
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दावा किया कि इजराइली सेना ने मंगलवार को इब्राहिम मोहम्मद अल-कुबासी को ढेर कर दिया। अल-कुबासी हिजबुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट सिस्टम का टॉप कमांडर था। आईडीएफ के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने बताया कि हवाई हमले के समय हिजबुल्लाह का कमांडर इब्राहिम मोहम्मद अल-कुबासी अन्य सीनियर ऑफिसरों के साथ था।
यह भी पढ़ें : लेबनान को ‘जलाकर राख’ करने में जुटा इजराइल! हिजबुल्लाह पर दागे 150 रॉकेट, 274 लोग मरे
20 साल पीछे चला गया हिजबुल्लाह : US
आपको बता दें कि इससे पहले आईडीएफ ने मंगलवार दोपहर में ऐलान किया था कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि हमलों से हिजबुल्लाह काफी कमजोर हो गया, जिससे वह लगभग 20 साल पीछे चला गया।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
6 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
7 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
15 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
17 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
17 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
21 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
22 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
22 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines