लेबनान में ड्राइंग रूम बना वॉर जोन, इजराइल से बचने को हिजबुल्लाह ने घरों में छिपाईं मिसाइलें-रॉकेट

Lebanon Israel War : इजराइल और हमास के बीच अभी युद्ध थमा ही नहीं था कि इस बीच हिजबुल्लाह भी लड़ाई में कूद पड़ा। इजराइल की सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रही है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।

Israel Hezbollah war

Israel Hezbollah War (File Photo)

Israel Hezbollah War : हमास से युद्ध के बीच इजराइल और लेबनान आमने-सामने आ गए। इजराइल लगातार हिजबुल्लाह पर हवाई हमला कर रहा है। पहले पेजर अटैक, फिर वॉकी टॉकी और अब मिसाइलें दागी जा रही हैं। इजराइल के हमलों के बाद लेबनान में ड्राइंग रूम वॉर जोन बन गया है। हिजबुल्लाह ने लोगों के घरों को अपना सैन्य ठिकाना बनाया है, जहां खतरनाक हथियार रखे गए हैं। इसे लेकर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन

इजराइल की ओर से सोमवार से किए जा रहे हमलों में अबतक लेबनान में 558 की जान चुकी है, जिनमें 50 बच्चे और 94 महिलाएं शामिल हैं। इसे लेकर लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने कहा कि इजराइल आम लोगों को निशाना बना रहा है। साथ ही 14 एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों पर हमले किए गए। हमलों में कुल 1,835 लोग घायल हुए। इजरायली हमलों ने साउथ लेबनान के हजारों लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हिजबुल्लाह को लेकर इजराइल का बड़ा दावा

इजराइल ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह की ओर से लेबनानी लोगों के घरों में गोला बारूद का भंडारण किया जा रहा है, जिससे हवाई हमलों के दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर इजराइली सेना ने लेबनान के एक घर में छिपाए गए रॉकेट की तस्वीरें जारी करते हुए इसे हिजबुल्लाह की खतरनाक रणनीति का सबूत बताया है।

विज्ञापन

इंसानों को ढाल बना रहा हिजबुल्लाह

विज्ञापन

इजराइल ने आरोप लगाया कि हमलों से बचनों के लिए हिजबुल्लाह इंसानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। इस पर उन्होंने लेबनान की जनता से अपील की है कि वे अपने घरों में हथियारों न रखने दें और जो मिसाइल-रॉकेट छिपाए गए हैं, उन्हें घरों से बाहर निकाल दें। वहीं, हिजबुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई में उत्तरी इजराइल में 300 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ