Israel Iran War : हमास के खिलाफ जंग छेड़ने वाला इजराइल अब ईरान की ओर से हमले की आशंका में हाई अलर्ट पर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान अगले 24 से 48 घंटे के अंदर इजराइल के दक्षिणी या उत्तरी इलाकों को निशाना बना सकता है। बता दें कि ईरान ने सीरिया के दमिश्क में 2 अप्रैल को एक ईरान के दूतावास पर हुई एयर स्ट्राइक के लिए इजराइल के खिलाफ आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।
सीरिया में हुई इस एयर स्ट्राइक में ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। जान गंवाने वालों में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एलीट कड्स फोर्स का एक वरिष्ठ सदस्य भी शामिल था। वर्तमान परिस्थितियां अब इसी ओर संकेत कर रही हैं कि ईरान की ओर से इजराइल पर जल्द ही हमला किया जा सकता है। हालांकि, इजराइल के रुख में इन सबसे कोई बदलाव नहीं आया है। इजराइल की सेना ने कहा है कि वह किसी भी हमले का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
‘इजराइल हर स्थिति से निपटने को तैयार’
‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सेना आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा है कि इजराइल हाई अलर्ट पर है। हम हर तरह की स्थिति के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम हमले और डिफेंस के लिए तैयार हैं। हमारे रणनीतिक भागीदार भी हमारे साथ तैयार खड़े हैं। बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अध्यक्ष जनरल माइकल कुरिल्ला गुरुवार की सुबह इजराइल पहुंचे थे।
साथ दिया तो US अगला निशाना: ईरान
ग्लोबल आई न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अमेरिका से भी साफ-साफ कह दिया है कि अगर उसने इजराइल का साथ दिया तो ईरान का अगला निशाना अमेरिका होगा। बता दें कि पेंटागन ने ईरान और उसके सहयोगियों की ओर से अगर इजराइल की सुरक्षा पर आंच आई तो वह इजराइल के साथ खड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी गुरुवार को कहा था कि अगर ईरान की ओर से इजराइल पर कोई भी हमला किया जाता है तो हम उसका जवाब देने में इजराइल का पूरा साथ देंगे।
हमास के साथ 6 महीने से चल रहा विवाद
बता दें कि इजराइल पिछले छह महीनों से हमास के साथ लड़ाई में उलझा हुआ है। अब ईरान के साथ भी उसका विवाद गंभीर हो गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ईरान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह फिलहाल ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाए और वह जल्दबाजी से काम नहीं करेगा। बता दें कि इजराइल ने सीरिया में हुए इस हमले की न तो जिम्मेदारी ली है और न ही इनकार किया है। हालांकि, पेंटागन ने ईरान के दावे को सही बताया है।
गाजा में जारी रहेगा इजराइन का अभियान
वहीं, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल का गाजा में अभियान जारी रहेगा। लेकिन इसके साथ ही ईरान के हमले की आशंका को देखते हुए अन्य इलाकों में परिस्थिति की तैयारी भी की जा रही है। हम उन सभी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने पर काम कर रहे हैं जिनकी जो डिफेंस और अटैक दोनों के दौरान चाहिए। उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने कहा है कि इजराइल पर हमला हो कर रहेगा। इजराइल ने गलती की है, उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए और मिलकर रहेगी।
ये भी पढ़ें: पुलिस वालों को पाकिस्तानी सेना के जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!
ये भी पढ़ें: इस देश ने कैसे तोड़ दिया चीन के साइबर क्राइम सिंडिकेट का जाल?
ये भी पढ़ें: कोकेन के नशे में भाषण दे रहे थे जो बाइडेन! ट्रंप बोले- ड्रग टेस्ट हो
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
14 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
15 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
20 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines