Israel Hamas War: कभी भी विध्वंसक रूप ले सकती है इजराइल और हमास के बीच की जंग, रोक पाएगी सिर्फ एक वजह

Israel Hamas News: आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि इजराइल के नेताओं के साथ IDF गाजा पर सही समय पर जमीनी हमला करने का फैसला लेने की प्रक्रिया में है।

Israel Hamas War: कभी भी विध्वंसक रूप ले सकती है इजराइल और हमास के बीच की जंग, रोक पाएगी सिर्फ एक वजह

फाइल फोटो (ANI)

Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच युद्ध बहुत विध्वंसक रूप ले सकता है। इसकी वजह यह है कि अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं जिससे युद्ध खत्म होने का अनुमान लगाया जा सके। गाजा में इजरायली हवाई हमलों की वजह से भीषण तबाही हो ही है। इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने कहा है कि वह गाजा पर बड़े स्तर पर जमीनी आक्रमण करने के लिए तैयार है। बता दें कि बड़ी संख्या में इजरायली सैनिक इसके लिए तैयारी कर चुके हैं।

इजराइल युद्ध विराम की गुजारिश को अस्वीकार कर चुका है। युद्धविराम को लेकर इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ युद्धविराम के लिए कैसे सहमत हो सकते हैं जिसने आपके अस्तित्व को तबाह करने की कसम खाई है?

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के इजराइल पर हमले के बाद इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी थी। इस युद्ध में दोनों तरफ से अभी तक 5700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। वहीं खबरों के मुताबिक जमीनी हमले में देरी की एक वजह इजराइल की तैयारियां भी हो सकती हैं। वहीं गाजा पर हमास के ठिकानों पर इजराइल की बमबारी जारी है।

वहीं गाजा क्षेत्र में 20 लाख से ज्यादा आबादी भोजन, पानी की समस्याओं से जूझ रही है। इस युद्ध में अभी तक लगभग 5800 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 2360 बच्चे हैं। मृतकों में 1400 लोग इजराइल के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 1500 से ज्यादा लोग लापता हैं जिनमें 870 बच्चे हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने इस जंग को लेकर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में इजराइल के हमले को अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ