Israel Hamas Conflict: 7 अक्टूबर को हमले के बाद हमास के आतंकियों ने इजराइल के 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना रखा है। इजराइल के सामने उन्हें आतंकियों के चंगुल से छुड़ाना सबसे बड़ी चुनौती है। इस बीच इजराइल ने गाजापट्टी के लोगों से बंधकों के बारे में जानकारी मांगी है, ताकि उन्हें छुड़ाया जा सके। ऐसा करने वालों को पैसे देने की भी पेशकश की गई है। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने गाजा के लोगों से यह मानवीय कार्य करने का अनुरोध किया है। इसकी जानकारी देनें वालों की पहचान उजागर नहीं करने की बात भी कही गई है।
IDF द्वारा यह बात सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कही गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि बंधकों का पता बताने वालों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इसके लिए फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। बता दें कि सोमवार को हमास ने दो बुजुर्ग इजरायली महिलाओं और उनके पतियों को रिहा किया था। वहीं इसके पहले वह दो अमेरिकी नागरिकों को भी रिहा कर चुका है। आईडीएफ ने गाजा के लोगों से कहा है कि अगर आपकी इच्छा शांति से रहने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की है तो तुरंत अपने क्षेत्र में बंधक बनाए गए हमारे नागरिकों के बारे में हमें जानकारी दें।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: गाजा पर किसी भी समय जमीनी हमला कर सकता है इजराइल, रोक पाएगी सिर्फ एक ही वजह
हमास कर रहा है सौदेबाजी
इजराइल और हमास के बीच युद्ध आज 19वें दिन भी जारी है। इस युद्ध में अभी तक करीब 5,800 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइल बंधकों को छुड़ाने की पूरी कोशिश में जुटा है, लेकिन उसने यह भी साफ कर दिया है कि बंधकों को छोड़ने की कीमत पर हमास पर हमले बंद नहीं किए जाएंगे। वहीं हमास बंधकों को लेकर सौदेबाजी कर रहा है। हमास उनमें कुछ की रिहाई के बदले इजराइल से गाजा में ईंधन आपूर्ति करने की मांग कर रहा है। इसके पहले आईडीएफ ने कहा था कि 7 अक्टूबर को अचानक किए गए हमले के बाद से हमास ने उसके 222 नागरिकों को बंधक बना लिया है।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: कत्लेआम के बाद हमास आतंकी ने पिता को किया फोन, कहा-मैनें 10 यहूदियों को…
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
4 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
5 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
7 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
20 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
21 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
22 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines