Israel-Hamas Conflict: इजराइल-हमास के बीच युद्ध से पूरी दुनिया में खलबली मची है। अमेरिका समेत पश्चिमी देश खुलकर इजराइल का साथ दे रहे हैं। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज इजराइल के तेल अवीव पहुंच गए। वे यहां इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करके युद्ध की स्थिति पर चर्चा करेंगे। वे इजराइल के राष्ट्रपति और विपक्ष के नेताओं से भी मिल सकते हैं।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज इजराइल का दौरा कर चुके हैं। इटली और कनाडा ने भी इजराइल को अपना समर्थन दिया है। पश्चिमी देशों का कहना है कि इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। वहीं ज्यादातर मुस्लिम देश इजराइल के खिलाफ हैं।
ये भी पढ़ें-इजराइल बोला- हमास को नेस्तनाबूद कर देंगे, फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की भावुक अपील आई सामने
उधर इजराइल हमास पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। बड़ी संख्या में इजरायली टैंक गाजा की सीमा पर तैनात हैं। इस युद्ध में दोनों तरफ से अबतक 6 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसमें 1400 से ज्यादा लोग इजराइल के हैं। 7 अक्टूबर को किए गए हमले में हमास ने इजराइल के 200 से ज्यादा लोगों का अपहरण कर लिया था। इसमें अबतक 4 बंधकों को रिहा किया जा चुका है, जिसमें दो अमेरिकी मां-बेटी हैं जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं हैं।
वहीं गाजा में इजराइल की तरफ से भीषण बमबारी की जा रही है। बड़ी संख्या में गाजा के लोग इस युद्ध से प्रभावित हुए हैं। वहां भोजन-पानी तक की दिक्कत हो गई है। इससे पहले भारत ने फिलिस्तीन के लिए राहत सामग्री भेजी थी। भारत सरकार पूरी तरह से इजराइल का समर्थन कर रही है और किसी भी तरह के आतंकी हमले के खिलाफ है। भारत ने इजराइल को लेकर अपना रुख पहले ही साफ कर दिया था।
ये भी पढ़ें-Israel-Hamas War: ‘ईरान को धरती से मिटा देंगे’, इजराइल के मंत्री की बड़ी चेतावनी
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
6 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
7 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
16 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
17 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
18 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
21 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
23 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
23 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines