इजरायल ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर बड़ा हमला किया। सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए और 34 अन्य घायल हो गए। इजरायल ने सीरिया के रक्षा मंत्रालय की इमारत को भी उड़ा दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान न्यूज पढ़ रही एक एंकर डरकर भाग खड़ी हुई, यह ऑन एयर हो गया।
न्यूज पढ़ रही एंकर, उड़ गई बिल्डिंग
अमेरिका द्वारा बनाए जा रहे दबाव के बावजूद इजरायल ने सीरिया के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है। बुधवार को इजरायल ने सीरिया के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग को निशाना बनाया। इसका वीडियो कई जगह रिकॉर्ड हो गया। एक सीरियाई टेलीविजन चैनल के वीडियो में दिखाया गया कि महिला न्यूज पढ़ रही थी, तभी उसके पीछे रक्षा मंत्रालय की इमारत पर हमला हुआ और पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई।
हमले के बाद एंकर डरकर भाग खड़ी हुई और छिप गई। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर की रिपोर्टिंग के दौरान रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर हमला हुआ और लाइव रिपोर्टिंग के दौरान यह घटना कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
‘खतरे को उभरने से रोकना चाहता इजरायल’
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन ने बुधवार को कहा कि उनका देश “दक्षिणी सीरिया, जो हमारी सीमा के निकट का क्षेत्र है, वहां यथास्थिति बनाए रखना चाहता है और उस क्षेत्र में इजरायल के विरुद्ध खतरे को उभरने से रोकना चाहता है।”
यह भी पढ़ें: इजरायल के हमले के बाद तुर्की आया सामने, सीरिया के राष्ट्रपति की लगाई क्लास
खबरों की मानें तो अमेरिका इस लड़ाई को रोकने के लिए इजरायल और सीरिया से बातचीत कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हम दोनों पक्षों से इस विषय पर बात कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम इसे निष्कर्ष पर पहुंचा सकेंगे, लेकिन हम बहुत चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें : इजरायल ने सीरिया में घुसकर सेना के हेडक्वार्टर पर किया हमला, मचाई तबाही
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पर दो ड्रोन हमले हुए। एक हमला इमारत के गेट पर हुआ जबकि दूसरा हमला पीछे की तरफ हुआ। बताया गया कि इस दौरान कई ड्रोन लगातार ऊपर से गुजर रहे थे और गोलियों की आवाजें आ रही थीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 mins agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 hr agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
3 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
4 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
7 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
7 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
8 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
8 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
9 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines