---विज्ञापन---

दुनिया

इजरायल ने सीरिया में घुसकर सेना के हेडक्वार्टर पर किया हमला, मचाई तबाही

इजरायल और सीरिया के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में सेना के हेडक्वार्टर पर हमला किया है। इस हमले को लेकर इजरायल का कहना है कि स्थानीय सीरिया सरकार और ड्रुज समुदाय के बीच झड़प चल रही है। मंगलवार को सीरिया आर्मी ने इस समुदाय पर हमला किया था।

इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में सेना के हेडक्वार्टर पर हमला किया है। इस हमले के बाद सीरिया में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इजरायल के इस हमले में सीरिया के कई नागरिकों के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि सीरिया में सेना के हेडक्वार्टर के प्रवेश द्वार पर हमला किया गया है। इस हमले में सेना के हेडक्वार्टर को भारी नुकसान पहुंचा है।

समझौते के बाद इजरायल ने किया हमला

इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ड्रोन के जरिए सेना के हेडक्वार्टर पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि इजरायली ड्रोन ने दमिश्क के उमय्यद स्क्वायर आसपास हमला किया है। इस हमले में सीरिया के कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। इजरायल के इस हमले से सीरिया को किनता नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। बता दें कि इस हमले से पहले इजरायल और सीरिया के बीच ड्रज मुद्दे पर समझौता हो हुआ था। दोनों तरफ से शांति की बात कही गई थी, लेकिन 24 घंटे के अंदर ने इजरायल ने सीरिया पर हमला कर दिया।

---विज्ञापन---

इजरायल ड्रुज समुदाय को बचाने उतरा

इस हमले को लेकर इजरायल का कहना है कि स्थानीय सीरिया सरकार और ड्रुज समुदाय के बीच झड़प चल रही है। मंगलवार को सीरिया आर्मी ने इस समुदाय पर हमला किया था। इसकी सूचना पर इजरायल को मिली तो उसने ड्रूज समुदाय को बचाने के लिए सीरिया की राजधानी दमिश्क में सेना के हेडक्वार्टर पर हमला बोल दिया।

---विज्ञापन---

जानिए कौन होते हैं ड्रूज

सीरिया में ड्रुज के एक अल्पसंख्यक समुदाय है। इसकी पूजा की पद्धति इजरायल से मिलती-जुलती है। दुनिया भर में करीब 10 लाख ड्रूज में से आधे से ज्यादा सीरिया में रहते हैं। इसके अलावा लेबनान और इजरायल में भी इनकी तादाद अच्छी है। इजरायज के गोलान हाइट्स में इनकी संख्या अधिक है। पहले गोलान हाइट्स सीरिया के कब्जे में था। 1967 के युद्ध में इजरायल ने इसे सीरिया से छीन लिया था।

First published on: Jul 16, 2025 05:35 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More

Md Junaid Akhtar

Sponsored Links by Taboola