Rafah Attack : गाजा में तबाही मचाने के बाद अब इजराइली सेना ने अपना अगला निशाना राफा को बनाया है। इजराइल की सेना ने यहां शरण लिए फिलिस्तीनी नागरिकों पर हमला किया जिसमें अब तक लगभग 50 लोगों की जान जाने की खबर है। इस हमले की अरब देशों ने जमकर निंदा की है और नेतन्याहू के इरादों पर सवाल उठाए हैं।
इजराइली सेना ने कहा है कि पहले हमास ने तेल अवीव पर रॉकेट से हमला किया था इसके कुछ घंटों बाद राफा में एयरस्ट्राइक की गई। सेना के अनुसार राफा पर हुए इस हमले में हमास के 2 सीनियर ऑपरेटिव्स मारे गए हैं। इसने यह भी कहा है कि वह हमले के चलते लगी आग में माने गए नागरिकों की मौत की रिपोर्ट्स की जांच भी की जा रही है।
अरब देशों ने जताया विरोध
इजिप्ट, जॉर्डन, कतर और कुवैत जैसे देशों ने इजराइल के इस कदम पर सख्त आपत्ति जताई है। इन देशों का कहना है कि इससे इजराइल और हमास के बीच शांति वार्ता और बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही बातचीत पर असर पड़ेगा। बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था इसके बाद से ही यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है।
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने सोमवार को कहा कि इजराइल की एयरस्ट्राइक के चलते उत्तर-पूर्वी रापा में एक शरणार्थि केंद्र में आग लग गई। इसके चलते इसमें मौजूद कई लोग जिंदा जल गए। एजेंसी ने कहा कि शरणार्थी शिविरों पर इजराइल की सेना की ओर से किए गए इस नरसंहार ने कई लोगों की जान ले ली है और कई अन्य घायल हुए हैं।
प्रार्थना की थी, बच्चे सो रहे थे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक फिलिस्तीनी महिला ने कहा कि हमने शाम की प्रार्थना पूरी की थी। हमारे बच्चे सो रहे थे। अचानक हमने एक तेज आवाज सुनी और थोड़ी ही देर में चारों ओर आग की लपटें दिखाई देनें लगीं। बच्चे चिल्ला रहे थे और पूरा माहौल बेहद डराने वाला था। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में लड़कियों के स्कूल में लगी भीषण आग, 1400 छात्राएं थी अंदर
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता. पानी के अंदर खोजा 50 हजार साल पुराना शहर
ये भी पढ़ें: 2000 से ज्यादा लोग जिंदा हो गए दफन; पापुआ न्यू गिनी में तबाही का मंजर
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
3 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
10 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
12 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
16 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
16 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
18 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines