---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

वैज्ञानिकों ने खोजा पानी के अंदर 50 हजार साल पुराना शहर, दावा- पिरामिडों से पहले बना

Cuba Guanahacabibes Peninsula Underwater City: अमेरिका में वैज्ञानिकों ने पानी में शहर की खोज की है। दावा किया है कि ये शहर पिरामिडों से पहले का है। लगभग 50 हजार साल पहले इसको बनाया गया था। पुरातत्व का बड़ा रहस्य सामने आने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुआनाहाकाबिब्स प्रायद्वीप के पास शहर मिला है।

---विज्ञापन---

US News: अमेरिका में वैज्ञानिकों ने पानी के अंदर एक शहर को खोजने के बाद दावा किया है कि यह 50 हजार साल पुराना है। यानी पिरामिडों से पहले इस शहर को बनाया गया था। क्यूबा के गुआनाहाकाबिब्स प्रायद्वीप के सिरे पर समंदर के पानी में अजीब चीजें वैज्ञानिकों को मिली हैं। इससे पहले 2000 में सोनार उपकरण (ध्वनि नेविगेशन और रेंजिंग) का उपयोग करने वाले शोधकर्ताओं ने भी ऐसी बातों को उजागर किया था। जो चीजें अब मिली हैं, वे कहीं न कहीं खोई हुई सभ्यता मिलने का इशारा करती हैं। जिसके बाद अटलांटिस की रहस्यमयी दुनिया में एक बार फिर से लोगों को दिलचस्पी दिखी है।

यह भी पढ़ें:11 साल में पास की ग्रेजुएशन; बहन ने तोड़ा भाई का रिकॉर्ड, पढ़िए एथेना एलिंग की Success Story

---विज्ञापन---

कनाडाई कंपनी एडवांस्ड डिजिटल कम्युनिकेशंस (एडीसी) के शोधकर्ताओं ने प्रायद्वीप पर सर्वे किया था। पानी के सर्वे में ज्योमेट्रिकली तरह के चिकने पत्थर सामने आए थे। ये सरंचनाएं पिरामिड में लगे पत्थरों से मैच कर रही थीं। हालांकि ये पत्थर कितने पुराने हैं? अभी सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता। सिर्फ अटकलें हैं। इस टीम की अगुआई समुद्री इंजीनियर पॉलीन जेलिट्स्की और उनके पति पॉल वेन्जविग ने की थी। वेन्जवेग ने 2002 में दावा किया था कि जो सरंचनाएं उनको मिली, वे भूवैज्ञानिक दृष्टिकोण से सहमत नहीं हैं।

---विज्ञापन---

दंपती के दावों पर छिड़ी है बड़ी बहस

दंपती ने कहा था कि ठोस निष्कर्ष निकाले बिना कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन पिछले दिनों जेलिट्स्की ने माना कि यह बड़ा शहरी केंद्र हो सकता है। जो पिरामिडों से पहले का है। इस दावे के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं दूसरे शोधकर्ताओं ने की। किसी ने कहा कि ये अटलांटिस के प्रसिद्ध महाद्वीप के अवशेष हो सकते हैं। भूविज्ञानी मैनुएल इटुराल्डे ने कहा कि दावों की नहीं, सबूतों की जरूरत है। क्या सच में इन पत्थरों को डूबने में लगभग 50 हजार साल लगे? पुरातत्व विशेषज्ञ माइकल फॉट ने दंपती के दावों का समर्थन किया था। फिट्जपैट्रिक मैथ्यूज़ ने लिखा था कि दावों में सच्चाई नहीं है। क्या 600 मीटर खाई में गिरा शहर बच सकता है?

First published on: May 26, 2024 05:49 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola