इजराइल और गाजा के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्धविराम समझौते के बाद एक बार फिर इजराइल ने गाजा पर जमकर कहर बरपाया है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 38 फिलिस्तीनी मारे गए। अबतक कई फिलिस्तीनी एक स्थान से दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किए गए। इस बीच यूएस ने यमन पर जमकर बमबारी की।
पिछले 18 महीने से हमास को जड़ से खत्म करने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू की जंग जारी है, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। इसी क्रम में इजराइल ने फिर गाजा पर हवाई हमले किए। गाजा पर मिसाइलें और रॉकेट दागे गए। इसे लेकर गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 38 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और मलबे से एक शव बरामद किया गया है।
यह भी पढे़ं : Watch Video: गाजा में ताबड़तोड़ रॉकेट दागे, इजराइली सेना ने शेयर किया ड्रोन से शूट किया गया वीडियो
142000 फिलिस्तीनी किए गए शिफ्ट
संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसी OCHA का कहना है कि 18 मार्च को फिर से इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों के बाद 142000 फिलिस्तीनियों को जबरन विस्थापित किया गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अबतक इस युद्ध में कम से कम 50183 फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है और 113828 लोग घायल हुए हैं।
यमन पर अमेरिका ने गिराए बम
गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने मृतकों की संख्या 61700 से अधिक बताई है और कहा है कि मलबे के नीचे लापता हजारों फिलिस्तीनियों के मृत होने की आशंका है। वहीं, अमेरिका ने यमन पर बमबारी जारी रखी है, जबकि सिग्नल मैसेजिंग ऐप पर ग्रुप चैट में एक पत्रकार के साथ सैन्य योजनाओं को साझा करने के लिए शीर्ष अधिकारियों को जांच का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में यूएस ने बुधवार को भी यमन पर बम गिराए।
यह भी पढे़ं : Viral Video: कत्लेआम कर भाग रहे आतंकियों का वीडियो वायरल, पुलिस ने घेरकर ऐसे बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
2 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
5 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
6 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
10 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
14 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
16 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
16 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
16 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines