Viral Video: कत्लेआम कर भाग रहे आतंकियों का वीडियो वायरल, पुलिस ने घेरकर ऐसे बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Israel Hamas War Police Encounter Terrorist Video Viral: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। हमास को नष्ट करने की कसम खाए बैठे इजरायल के पीएम नेतन्याहू के आदेश पर एयरफोर्स लगातार गाजा पट्टी पर बमबाजी कर रही है।

Israel Hamas War Police Encounter Terrorist Video Viral

Israel Hamas War Police Encounter Terrorist Video Viral

विज्ञापन

Israel Hamas War Police Encounter Terrorist Video Viral: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। हमास को नष्ट करने की कसम खाकर बैठे इजरायल के पीएम नेतन्याहू के आदेश पर एयरफोर्स लगातार गाजा पट्टी पर बमबाजी कर रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इजरायल पुलिस एक कार का पीछा करते हुए नजर आ रही है। जिसमें हमास के 2 आतंकी सवार थे।

विज्ञापन

आतंकियों के एनकाउंटर का सामने आया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि इजरायल पुलिस कार का पीछा कर कार सवार हमास के 2 आतंकियों को गोली मार देती है। इजरायल की पुलिस उनका काफी दूर तक पीछा करती है। इसके बाद पुलिस गाड़ी को रोक देती है और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाती हैं जिसमें दोनों आतंकी ढेर हो जाते हैं। बता दें कि पिछले 4 दिनों से हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है। अब तक इजरायल के 900 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं 2600 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

अब तक 1500 आतंकी ढेर

वहीं इजरायल के जवाबी हमलें में अब तक गाजा पट्टी में 704 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 4 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं इजरायली सेना ने दावा किया कि अब तक हमास के 1500 आतंकी मारे जा चुके हैं। इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी को घेरने के निर्देश दिए हैं। वहीं बिजली, पानी समेत जरूरी सेवाएं पर रोक लगा दी गई है। वहीं इजरायली सेना गाजा की संसद और नागरिक मंत्रालयों को निशाना बनाएगी। रिपोर्ट की मानें तो इजरायल की एयरफोर्स गाजा की संसद पर भी हमला कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ