Iran Israel War: ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध को आज छवां दिन है। युद्ध में एक चर्चा उड़ी कि अमेरिका ईरान पर भारत के बेस से मिसाइलें दाग रहा है। इस पर विदेश मंत्रालय ने (MEA) अपना पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका भारतीय पोर्ट्स या नेवल बेस का इस्तेमाल करके ईरान पर हमले नहीं कर रहा। ये क्लेम पूरी तरह ‘फेक और फॉल्स’ है।
दरअसल, ये चर्चा एक अमेरिकी चैनल वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क (OANN) से शुरू हुई। इस चैनल पर पूर्व अमेरिकी आर्मी कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका के अपने बेस और हार्बर तबाह हो चुके हैं। इसलिए वो अब भारतीय पोर्ट्स पर निर्भर है। कहा था कि हमारे सभी ठिकाने नष्ट हो गए हैं। डगलस ने दावा किया था कि हमारे बंदरगाह सुविधाएं नष्ट हो गई हैं। हमें भारत और भारतीय बंदरगाहों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो आदर्श नहीं है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य एक्शन को दिए 10 में से 15 नंबर, बोले- ‘मेरा फैसला सबसे सही’
अब MEA के फैक्ट चेक अकाउंट ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करके स्थिति साफ की है। पोस्ट में इसे चर्चा को ‘बेसलेस’ बताया। पोस्ट में लिखा- ‘Fake News Alert! OAN जैसे अमेरिकी चैनल पर दावे कि भारतीय बंदरगाहों का अमेरिकी नौसेना इस्तेमाल कर रही है, नकली और गलत हैं. हम ऐसी बेबुनियाद और जाली टिप्पणियों से सावधान करते हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान के क्लस्टर बम हमले से दहला इजरायल, कहा- इसके पीछे रूस या चीन का हाथ
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
9 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
12 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
12 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
15 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
17 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines