ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। गत 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध पर अब ब्रेक लग गया है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि 28 फरवरी को शुरू हुई ईरान के साथ लड़ाई अब समाप्त हो चुकी है।
अमेरिका की वॉर पॉवर रिज़ॉल्यूशन के कानून के तहत यह घोषणा ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर अनिवार्य संसद की 60‑दिवसीय अनुमोदन सीमा से ठीक पहले सामने आई है। हालांकि इस आदेश में नौसेना नाकाबंदी का ज़िक्र नहीं है।
---विज्ञापन---
प्रशासन ने शर्त रखते हुए बताया कि वॉर पॉवर रिज़ॉल्यूशन के तहत अगर ईरान की ओर से किसी अमेरिकी नौसैनिक जहाज़ पर हमला होता है तो राष्ट्रपति, चीफ‑ऑफ‑कमांडर के रूप में, तुरंत बिना कांग्रेस की पहले से अनुमति के रक्षात्मक सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकते हैं।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘ईरान के साथ लड़ाई अब खत्म हो चुकी’, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, सीजफायर के लिए र
---विज्ञापन---
FIFA World Cup 2026 पर क्या?
ईरान की भागीदारी की पुष्टि Fifa अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने की है। उनके अनुसार हालिया संघर्ष और राजनीतिक तनाव के बावजूद ईरान 2026 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेगा। ईरान को ग्रुप G में रखा गया है, जहां वे Los Angeles में न्यूजीलैंड और बेल्जियम के खिलाफ तथा Seattle में मिस्र के खिलाफ मैच खेलेंगे। Fifa World Cup इस साल 11 जून से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जायेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने Fifa प्रमुख को भरोसा दिया है कि ईरानी टीम का स्वागत किया जाएगा।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ट्रंप की पीठ में पाकिस्तान ने घोंपा छुरा? ईरान के लिए खोले 6 गुप्त रास्ते, क्या शहबाज शरीफ ने US
---विज्ञापन---
इसके अलावा बताया जा रहा है कि ट्रंप जो भी फैसला लें लेकिन इजरायल को आगे की लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने इजरायल को 6,500 टन हथियार और सैन्य सामग्री भेजी, दो कार्गो जहाज अशदोद व हाइफा पहुंचे। 28 फरवरी से शुरू युद्ध के 60 दिनों में 1,15,600 टन+ सामग्री पहुंची, औसतन प्रतिदिन 2,000 टन। अमेरिका में नए हमलों पर बहस के बावजूद युद्धस्तर आपूर्ति जारी है।