अमेरिका और ईरान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई प्रयासों के बाद भी दोनों देशों में शांति पर कोई सहमति नहीं बन पा रही है। अमेरिका ने एक पन्ने का समझौता पत्र भी ईरान को भेजा था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया था। ईरान ने अमेरिका को पत्र के जवाब में कठिन शर्तें भेजीं थी, जिसे अब अमेरिका ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान 47 साल से धोखा दे रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ने ईरान के ताजा ड्राफ्ट समझौते पर दिए गए जवाब को सिरे से खारिज कर दिया है। युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका द्वारा ईरान को भेजे गए ड्राफ्ट पर तेहरान की ओर से 10 दिनों की प्रतीक्षा के बाद आए जवाब पर ट्रंप ने कड़ी नाराजगी जताई। Truth Social पर ट्रंप ने लिखा कि मैंने ईरान के कथित “प्रतिनिधियों” के जवाब को अभी-अभी पढ़ा। यह मुझे पसंद नहीं आया-पूरी तरह अस्वीकार्य। उन्होंने ईरान पर तीखा प्रहार करते हुए Axios न्यूज़ से कहा कि ईरान 47 साल से कई देशों को धोखा देता आ रहा है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा हुआ तय, जानें कब होगी शी जिनपिंग से मुलाकात; भारत के लिए है खतरे
ईरान ने रखीं ये शर्तें
अमेरिका के एक पन्ना समझौता पत्र के जवाब में ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजे प्रस्ताव में युद्ध खत्म करने की कठोर शर्तें रखीं हैं। इसमें अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी समाप्त करें और तेल निर्यात की अनुमति दें, लेबनान में तत्काल युद्धविराम, सभी अमेरिकी प्रतिबंध हटाएं और ईरानी संपत्तियों को प्रतिबंध से मुक्त करें, Strait of Hormuz पर पूर्ण ईरानी नियंत्रण और युद्ध समाप्ति के 30 दिनों के भीतर डिटेल्सतय करने के लिए फाइनल वार्ता हो, शर्तें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दुनियाभर में इंटरनेट ठप करेगा ईरान? होर्मुज में केबल्स पर कंट्रोल और टैक्स वसूली का बनाया
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 hr agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
4 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
8 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
9 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
12 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
16 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines