ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुआ 'खारिज युद्ध', अब एक पन्ने समझौता के जवाब पर ट्रंप ने खारिज कीं ईरानी शर्तें

ईरान और अमेरिका के बीच कोई शांति समझौता नहीं हो पा रहा है। ईरान ने अमेरिका को पत्र के जवाब में कठिन शर्तें भेजीं थी, जिसे अब अमेरिका ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान 47 साल से धोखा दे रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

WAR.jpg

अमेरिका और ईरान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई प्रयासों के बाद भी दोनों देशों में शांति पर कोई सहमति नहीं बन पा रही है। अमेरिका ने एक पन्ने का समझौता पत्र भी ईरान को भेजा था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया था। ईरान ने अमेरिका को पत्र के जवाब में कठिन शर्तें भेजीं थी, जिसे अब अमेरिका ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान 47 साल से धोखा दे रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने ने ईरान के ताजा ड्राफ्ट समझौते पर दिए गए जवाब को सिरे से खारिज कर दिया है। युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका द्वारा ईरान को भेजे गए ड्राफ्ट पर तेहरान की ओर से 10 दिनों की प्रतीक्षा के बाद आए जवाब पर ट्रंप ने कड़ी नाराजगी जताई। Truth Social पर ट्रंप ने लिखा कि मैंने ईरान के कथित “प्रतिनिधियों” के जवाब को अभी-अभी पढ़ा। यह मुझे पसंद नहीं आया-पूरी तरह अस्वीकार्य। उन्होंने ईरान पर तीखा प्रहार करते हुए Axios न्यूज़ से कहा कि ईरान 47 साल से कई देशों को धोखा देता आ रहा है।

विज्ञापन

ईरान ने रखीं ये शर्तें

अमेरिका के एक पन्ना समझौता पत्र के जवाब में ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजे प्रस्ताव में युद्ध खत्म करने की कठोर शर्तें रखीं हैं। इसमें अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी समाप्त करें और तेल निर्यात की अनुमति दें, लेबनान में तत्काल युद्धविराम, सभी अमेरिकी प्रतिबंध हटाएं और ईरानी संपत्तियों को प्रतिबंध से मुक्त करें, Strait of Hormuz पर पूर्ण ईरानी नियंत्रण और युद्ध समाप्ति के 30 दिनों के भीतर डिटेल्सतय करने के लिए फाइनल वार्ता हो, शर्तें शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ