हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Iran-US-Israel War LIVE Update: मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान ओमान और तुर्किए हमले पर दी सफाई

Iran-US-Israel War LIVE Update: 2026 में अयातुल्ला खामेनेई और अली लारिजानी की हत्या ने ईरान-इजराइल जंग को खूनी मोड़ दे दिया है. अमेरिका की सैन्य दखल और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से वैश्विक संकट गहरा गया है.

विज्ञापन

Live Updates

23:46 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: NATO ने अपने कर्मियों का ईराक से यूरोप में किया ट्रांसफर

NATO ने Iraq से अपने सभी कर्मियों को यूरोप स्थानांतरित करने का फैसला किया है. Iraq में पोस्टेड सारे NATO सैन्य और गैर सैन्य स्टाफ अब Naples संयुक्त कमांड में ट्रांसफर किए गए. NATO का इराक का मिशन इराकी सुरक्षा बलों को सलाह देने के लिए था, न कि combat के लिए . दूर से ही इराकी बलों के लिए ये काम किया जाता रहेगा. Trump ने आज ही NATO को कागज़ी शेर कहा है.

21:54 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान ओमान और तुर्किए हमले पर दी सफाई

मोजतबा खामेनेई ने कहा, ओमान और तुर्किए पर पिछले दिनों हुए हमले ईरान ने नहीं किए थे. दोनों ईरान के मित्र देश हैं. ये हमले यहूदियों की चाल थी. ये पड़ोसियों में गलतफहमी डालने के फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन थे. इस तरह के और भी हमले किए जा सकते हैं.

18:08 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: अमेरिका को युद्ध सामग्री का निर्यात नहीं करेगा स्विट्जरलैंड

सरकार ने एक बयान में कहा, 'ईरान के साथ अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष में शामिल देशों को युद्ध सामग्री का निर्यात संघर्ष की अवधि के दौरान अधिकृत नहीं किया जा सकता है.' बयान में आगे कहा गया, 'अमेरिका को युद्ध सामग्री का निर्यात फिलहाल अधिकृत नहीं किया जा सकता है, और मौजूदा अमेरिकी लाइसेंसों की अब नियमित समीक्षा की जाएगी.' साथ ही, यह भी बताया गया है कि स्विट्जरलैंड ने वर्षों से इजरायल या ईरान को युद्ध सामग्री निर्यात लाइसेंस जारी नहीं किए हैं.

17:56 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान ने नेतन्याहू पर लगाया जीसस क्राइस्ट का अपमान करने का आरोप

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने नेतन्याहू पर जीसस क्राइस्ट की तुलना चंगेज खान से कर क्राइस्ट की अवमानना का आरोप लगाया.

16:33 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: अमेरिकी लड़ाकू विमानों को श्रीलंका ने नहीं दी अपना एयर स्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका ने इस महीने की शुरुआत में द्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक नागरिक हवाई अड्डे पर अपने दो सैन्य विमानों को तैनात करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया.

राष्ट्रपति के अनुसार, वाशिंगटन ने जिबूती स्थित एक अड्डे से दो मिसाइल-युक्त विमानों को मट्टाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करने की मांग की थी. 26 फरवरी को प्रस्तुत इस अनुरोध को कोलंबो की तटस्थता बनाए रखने और उसके क्षेत्र को किसी भी संघर्ष में किसी भी पक्ष का समर्थन या उसे कमजोर करने वाले तरीकों से इस्तेमाल होने से रोकने के लिए अस्वीकार कर दिया गया.

11:26 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

जो 40 सालों में नहीं हुआ, वह अब होने जा रहा है। करीब 4 दशकों से ईरान के तेल पर लगा प्रतिबंध अमेरिका ख़त्म करेगा। इस अप्रत्याशित कदम पर विचार हो रहा है। ऐसा वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट का कहना है। यह पूछे जाने पर कि इस युद्ध से दुनिया में तेल की सप्लाई बाधित हो रही है, बेसेंट ने कहा कि करीब 140 मिलियन डॉलर का कच्चा ईरानी तेल इस वक्त समंदर में खड़े जहाजों में पड़ा है और इस पर प्रतिबंध हटा लेने से अनुमान है कि थोड़े दिन यह सप्लाई लाइन को बाधित नहीं करेगा।

09:51 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: इजिप्ट के राष्ट्रपति ने ईरान के हमले की निंदा की

इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने ईरान के हालिया हमलों के बाद क्षेत्रीय एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए UAE और कतर का दौरा किया। उन्होंने ईरान के हमलों को अनुचित बताते हुए इसकी निंदा की। राष्ट्रपति अल-सीसी ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा मिस्र की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई है। उन्होंने काहिरा की ओर से खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों को कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने में हरसंभव समर्थन दिया जाना चाहिए।

08:54 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: अमेरिका का मोजतबा खामेनेई पर बड़ा बयान

अमेरिका के अनुसार उसे इस बात की जानकारी नहीं कि इस समय ईरान में फैसले कौन ले रहा है? अमेरिका के अनुसार मोजतबा खामेनेई जिंदा है या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। अमेरिकी खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड कहती हैं कि ईरान का स्टेटस अनक्लीयर है।

08:17 (IST) 20 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: अमेरिका की युद्ध को लंबा खींचने की तैयारी

अमेरिका ने ईरान युद्ध को लंबा खींचने का मन बना लिया है क्योंकि पश्चिम एशिया में नई तैनाती हो रही है। पेंटागन ने USS Tripoli विमानवाहक पोत को अपने 4 से 5 हजार US Marines सैनिकों के साथ पश्चिम एशिया के लिए प्रस्तावित समय से पहले ही रवाना कर दिया है। USS Tripoli पश्चिम एशिया में पॉजिशन लेगा। इस बीच USS Gerald Ford आग से हुए नुकसान से मरम्मत के लिए ग्रीस स्थित अमेरिकी बेस क्रेटे जा रहा है।

23:44 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: तेल और गैस निर्यात पर प्रतिबंध की कोई योजना नहीं- अमेरिका

अमेरिकी ऊर्जा सचिव ने कहा है कि अमेरिका की तेल और गैस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है.

अमेरिकी ऊर्जा सचिव राइट ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन की तेल और गैस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है.

23:42 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान का दावा- हमलों में अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान हुआ डैमेज

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने एक अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान पर हमला किया और उसे 'क्षतिग्रस्त' कर दिया. वहीं, खबरों के मुताबिक, हमले के बाद एफ-35 ने मध्य पूर्व के एक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की.

22:29 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: 2 सेकंड में युद्ध खत्म कर सकता है अमेरिका- ट्रंप

डॉनल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अमेरिका इतना ताकतवर है कि चाहे तो दो सेकंड में युद्ध खत्म कर सकता है, हम समझदारी से काम ले रहे हैं.'

21:20 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: भारत को करना चाहिए ईरान युद्ध समाप्त करने का प्रयास- शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'मैंने सार्वजनिक रूप से भारत से इस युद्ध (पश्चिम एशिया में) को समाप्त करने के प्रयास में नेतृत्व करने की मांग की है. मुझे लगता है कि हमारा हर अधिकार है बोलने का, क्योंकि हम एक ऐसे देश के रूप में पहले से ही गहराई से प्रभावित हो चुके हैं और इस क्षेत्र में हमारा बहुत बड़ा हित दांव पर लगा है. मुझे लगता है कि हमारा पूरा अधिकार है दोनों देशों से इसे रोकने को कहने का, क्योंकि इस तरह का संघर्ष जारी रहना उन लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है जिनका इस संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है... मुझे लगता है कि हमारी 60-80 प्रतिशत एलपीजी और एलएनजी आपूर्ति उधर से आती है, होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते. अगर हम इन्हें नहीं पा सके, तो इससे गंभीर कमी हो जाएगी... इसलिए प्रमुख विश्व नेताओं को जो करना चाहिए, वह है जिम्मेदार कदम उठाकर इसे रोकने की कोशिश करना.'

21:03 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: युद्ध खत्म करने के लिए संभव कदम उठाना बहुत जरूरी- शशि थरूर

पश्चिम एशिया की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मुझे लगता है कि इस युद्ध को कम करने के लिए हर संभव कदम उठाना बहुत जरूरी है. अगर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों जैसे कद के लोग संघर्ष के दोनों पक्षों के साथ हस्तक्षेप करें और उन्हें तनाव कम करने के लिए कहें, तो यह क्षेत्र, हमारे देश और पूरी दुनिया के लिए अच्छा होगा. भारत और फ्रांस के बीच इस साल की शुरुआत में विशेष वैश्विक सामरिक साझेदारी को अपग्रेड किया गया था. उसी भावना में उनके द्वारा इन मुद्दों पर बात करना बहुत महत्वपूर्ण है. जब होर्मुज जलडमरूमध्य की बात आती है, तो मुझे नहीं लगता कि किसी भी देश का कोई हित इस जलडमरूमध्य से जबरन मार्ग बनवाने में है; यह युद्ध की घोषणा के बराबर होगा और मुझे लगता है कि दोनों देशों में इसके लिए कोई इच्छा नहीं है."

19:19 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले को लेकर भारत ने दी प्रतिक्रिया

खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर (कल रात) हुए हमलों के संबंध में MEA के प्रवक्ता ने कहा, भारत ने पहले भी पूरे क्षेत्र में ऊर्जा बुनियादी ढांचे सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने से बचने का आह्वान किया था. इसलिए, इस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमले बेहद चिंताजनक हैं और ये पूरी दुनिया के लिए पहले से ही अनिश्चित ऊर्जा परिदृश्य को और अधिक अस्थिर करने का काम करते हैं. इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए.

19:10 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: सरकार सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में- विदेश मंत्रालय

Iran के Chabahar Port पर अमेरिकी हमले पर विदेश मंत्रालय नें कहा कि अमेरिका ने इस पर लगी पाबंदियों में के मामले में भारत को पहले ही 26 अप्रैल तक छूट दे रखी है. नए घटनाक्रम की वजह ​से होने वाले असर को देखते हुए सरकार सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है.

18:27 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: मिसाइलों-लॉन्चरों और ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को नष्ट करना अमेरिका का लक्ष्य

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ कहते हैं, "...एपिक फ्यूरी अलग है. यह बिल्कुल सटीक और निर्णायक है. हमारे उद्देश्य, जो सीधे हमारे 'अमेरिका फर्स्ट' राष्ट्रपति द्वारा दिए गए हैं, पहले दिन से लेकर आज तक बिल्कुल वही हैं. ये मीडिया के उद्देश्य नहीं हैं, ईरान के उद्देश्य नहीं हैं, न ही कोई नए उद्देश्य हैं, बल्कि हमारे उद्देश्य हैं, जो लक्ष्य और योजना के अनुरूप अपरिवर्तित हैं. मिसाइलों, लॉन्चरों और ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को नष्ट करना ताकि वे फिर से निर्माण न कर सकें. उनकी नौसेना को नष्ट करना, और ईरान को कभी भी परमाणु हथियार न मिल सके..."

17:15 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: होर्मुज में मौजूद हैं भारत के 2 जहाज

जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने कहा, "...आज की स्थिति में होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में दो जहाज मौजूद हैं. दोनों कंटेनर जहाज हैं. एक है सीएमए सीजीएम विटोरिया, जो ओमान के सोहर बंदरगाह पर है और इसमें 24 भारतीय नाविक सवार हैं. दूसरा जहाज एसएसएल गोदावरी है, जो यूएई के खोरफक्कान बंदरगाह की ओर जा रहा है. इसमें 23 भारतीय नाविक सवार हैं... कंटेनर लोड होने के बाद यह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) पहुंचेगा..."

16:47 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी की नजर

पीएम मोदी ने एक्स पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से बात होने की जानकारी देते हुए कहा, 'मैंने अपने प्रिय मित्र Emmanuel Macron से पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत की और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने पर जोर दिया. हम क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय को जारी रखने की उम्मीद करते हैं.'

16:46 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: यरूशलम में गूंजे सायरन

ईरान के यरूशलम में सायरन बज रहे हैं क्योंकि निवासियों ने इजरायल की ओर हमले की चेतावनी दी है.

14:49 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: गाजा में हवाई प्रहार, इजरायली ड्रोन हमले में फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा सिटी के ज़ैतून मोहल्ले में हुए एक इजरायली ड्रोन हमले में दो फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं।

14:29 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: इजरायली वायुसेना का बड़ा प्रहार, पश्चिमी ईरान में IRGC का हेलीकॉप्टर तबाह

इजरायली वायुसेना (IAF) ने रात भर चले हवाई हमले में पश्चिमी ईरान में IRGC के एक हेलीकॉप्टर को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

14:27 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: तेल और गैस ठिकानों पर ईरानी हमलों से भारी नुकसान, खाड़ी देशों में कोहराम

ईरान ने गुरुवार को खाड़ी के प्रमुख ऊर्जा ठिकानों पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

14:24 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: UN में ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों के लिए UAE की धरती का हुआ इस्तेमाल

संयुक्त राष्ट्र में ईरानी दूत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर अमेरिकी हमलों के लिए अपनी ज़मीन मुहैया कराने का गंभीर आरोप लगाया है।

13:55 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: यूक्रेन को समर्थन जारी रहेगा, शांति होने पर ही रूस से अच्छे संबंध संभव: बेल्जियम PM

यूक्रेन को समर्थन जारी रहेगा, शांति होने पर ही रूस से अच्छे संबंध संभव: बेल्जियम PM

13:54 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: कुवैत में दूसरी रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक, अब 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया गया निशाना

कुवैत में दूसरी रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक, अब 'मीना अब्दुल्ला' को निशाना बनाया गया.

12:17 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: कुवैत में बड़ी साजिश नाकाम, हिजबुल्लाह से जुड़े दस जासूस गिरफ्तार

कुवैत की सुरक्षा एजेंसी ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाली साजिश को नाकाम करते हुए हिजबुल्लाह से जुड़े दस जासूसों को गिरफ्तार किया है।

11:10 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान में बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मियों की हत्या के दोषियों को दी गई फांसी

ईरान ने गुरुवार को दो पुलिस अधिकारियों की हत्या के दोषी तीन व्यक्तियों को फांसी दे दी। ईरानी राज्य मीडिया के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने इस सजा को बरकरार रखा था।

10:43 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: मिडिल ईस्ट में जंग तेज, इराक और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले

ईरानी मीडिया के अनुसार, 'सुसाइड ड्रोन्स' ने इराक के एर्बिल और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे वहां भारी विस्फोट हुए हैं।

09:58 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ट्रंप का बड़ा दावा, इजरायल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर किया भीषण हमला

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इजरायल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर भीषण हमला किया है। उन्होंने इसे बड़ा तनाव बताते हुए कहा कि आगे हमले तभी होंगे जब ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा।

09:43 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: शहजादे फैसल बिन फरहान का कड़ा रुख, ईरान के साथ भरोसा पूरी तरह टूटा

रियाद में शीर्ष राजनयिकों की बैठक के बाद सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल ने कहा कि हालिया हमलों के कारण ईरान पर भरोसा टूट गया है और साम्राज्य सैन्य कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखता है।

09:04 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: कतर के गैस ठिकानों पर हमलों से तेल की कीमतों में भारी उछाल, 4% उछलकर 112.17 डॉलर के पार पहुंचा

ईरान के गैस क्षेत्रों और कतर के फ्यूल हब पर हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड 4% से अधिक उछलकर 112.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया है।

08:49 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरानी हमले से दहला रास लफान, कतर के गैस ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान ने कतर की रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी और LNG सुविधाओं पर मिसाइल हमले किए हैं, जिससे वहां भीषण आग लग गई और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

07:53 (IST) 19 Mar 2026

Iran-US-Israel War LIVE Update: कतर की कड़ी निंदा, सऊदी और यूएई के ऊर्जा ठिकानों पर ईरानी हमलों का विरोध

कतर ने सऊदी अरब और यूएई के ऊर्जा केंद्रों पर पिछले दो दिनों में हुए ईरानी हमलों की तीव्र निंदा की है। इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया गया है।

Iran-US-Israel War LIVE Update: 2026 में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव एक पूर्ण सैन्य संघर्ष में बदल चुका है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) से हुई. इस औचक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और दर्जनों शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई, जिससे पूरे मध्य पूर्व में युद्ध छिड़ गया.

इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 300 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. संघर्ष का दायरा तब और बढ़ गया जब ईरान ने दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने की घोषणा की, जिससे वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आया और अमेरिका ने जलमार्ग सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त युद्धपोत तैनात किए.

खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ा झटका

मार्च 2026 के दूसरे और तीसरे हफ्ते में युद्ध और भी घातक हो गया है, जिसमें इजराइल ने ‘डिस्कैपिटेशन स्ट्राइक्स’ (शीर्ष नेतृत्व को खत्म करना) की नीति अपनाई है. 17 मार्च 2026 को ईरान के सबसे शक्तिशाली सुरक्षा रणनीतिकार अली लारिजानी की तेहरान में एक हवाई हमले में मौत हो गई, जिसे खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है.

विज्ञापन

इसके प्रतिशोध में ईरान ने सऊदी अरब, यूएई और कतर के ऊर्जा ठिकानों (जैसे साउथ पार्स गैस फील्ड) को निशाना बनाने की धमकी दी है और इजराइल के तेल अवीव जैसे शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं. वर्तमान में, लेबनान में हिजबुल्ला और इजराइल के बीच जमीनी जंग जारी है और अमेरिका ने इस युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर के अतिरिक्त फंड की मांग की है, जिससे स्पष्ट है कि यह संकट फिलहाल थमने वाला नहीं है.

मिडिल ईस्ट की जंग से जुड़े आज 20वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola