---विज्ञापन---

‘सभी मुस्लिम एक हो जाएं’, हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने के बाद एशिया में नए युद्ध की आहट, ईरान के सुप्रीम लीडर ने बढ़ाई टेंशन

Ali Khamenei On Hassan Nasrallah Death: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने हसन नसरल्लाह के मारे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुस्लिम देशों से एक होने का आह्वान किया है। इससे टेंशन बढ़ गई है।

Ali Khamenei On Hassan Nasrallah Death: इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को शुक्रवार शाम हुई एयरस्ट्राइक में मार गिराया। नसरल्लाह के मारे जाने के बाद इजराइल और लेबनान के बीच पूर्ण युद्ध की संभावना के साथ ही कई देशों में टेंशन बढ़ गई है। इस बीच हिजबुल्लाह का खुलकर समर्थन करने वाले ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई दहशत में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि वह डर से किसी सुरक्षित स्थान पर छिप गए हैं। उनका एक बयान सामने भी सामने आया है। जिसने कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है।

अली खामेनेई ने कहा- सभी मुस्लिम एक हो जाएं 

सुरक्षित स्थान पर जाने के बाद अली खामेनेई ने मुस्लिमों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वे लेबनान के लोगों और हिजबुल्लाह के साथ हर संभव तरीके से खड़े हों। खामेनेई ने दुनियाभर के मुसलमानों से अपील की कि वे अपने पास मौजूद साधनों से अत्याचारी, दमनकारी और दुष्ट इजराइल का मुकाबला करें। ये सभी मुसलमानों का दायित्व है। खामेनेई ने कहा- इस क्षेत्र का भाग्य प्रतिरोध की ताकतों से तय होगा, जिसमें हिजबुल्लाह सबसे आगे होगा।

---विज्ञापन---

पश्चिम एशिया में जंग की नई आहट

खामेनेई की इस अपील के बाद पश्चिम एशिया में नई जंग की आहट हो गई है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस जंग को नहीं रोका गया तो मध्य पूर्व के साथ ही पश्चिम एशिया के कई देश इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इजराइल शांति स्थापित करने के मूड में नहीं है। उसने अमेरिका की 21 दिनों के युद्धविराम की अपील को भी खारिज कर दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इजराइल-हिजबुल्लाह की जंग में इस देश की एंट्री, क्या अमेरिका को पड़ेगी भारी?

---विज्ञापन---

इस तरह बढ़ सकती है जंग 

इसलिए कहा जा रहा है कि ईरान की ओर से भड़काऊ बयान देने के बाद इजराइल इस जंग को तेज कर सकता है। पश्चिम एशिया में इजराइल के साथ ही आर्मेनिया, अजरबैजान, बहरीन, साइप्रस, जॉर्जिया, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, फिलिस्तीन, कतर, सउदी अरब, सीरिया, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और यमन जैसे देश आते हैं। ऐसे में अगर जंग तेज होती है तो कई देश लेबनान और फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए युद्ध में कूद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 3000 KG बारूद…पाताल से ढूंढकर मारा हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, क्या अब बारी ईरान के सुप्रीम लीडर की?

---विज्ञापन---

मुस्लिम देश जॉर्डन का इजराइल को सपोर्ट 

हालांकि इजराइल को भी समर्थन कम नहीं है। मुस्लिम देश जॉर्डन ने इजराइल का सपोर्ट किया है। यहां तक कि उसने अपनी सेना भी भेजी है। ईरान के हमले के खिलाफ भी जॉर्डन इजराइल के साथ खड़ा था। दूसरी ओर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने दो मैप दिखाए हैं। इसमें वह भारत और सऊदी को वरदान और ईरान को अभिशाप बताते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई देशों के बीच टेंशन बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hassan Nasrallah कौन? जो इजरायल अटैक में ढेर! दावा- हिजबुल्लाह का टॉप लीडर जिंदा

First published on: Sep 28, 2024 05:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola