
इजराइल-हिजबुल्लाह की जंग में इस देश की एंट्री, क्या अमेरिका को पड़ेगी भारी?
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Israel Hezbollah War: इजराइल और हिजबुल्लाह की जंग तेज होती जा रही है। इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकियों को एक एक कर ढेर कर दिया है। लेबनान के इलाकों में टार्गेट कर इजराइल की सेना हिजबुल्लाह को तबाह करती जा रही है। इस बीच जंग में एक देश की एंट्री हो गई है।
दरअसल, ईरान ने कहा है कि इजराइल की ओर से लेबनान में किए जा रहे नरसंहार को अमेरिका से मदद मिल रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका एक तरफ दावा करता है कि वह इसमें शामिल नहीं है, लेकिन इजराइल को अमेरिका का पूरा समर्थन प्राप्त है।
हाल ही में ईरान ने तमाम हथियारों का प्रदर्शन भी किया है। जिससे इजराइल और अमेरिकी खेमे में टेंशन बढ़ गई है। ईरान इजराइल का साथ देने वालों को भी डराने के मूड में दिखाई दे रहा है। ईरान इस वॉर जोन में हिजबुल्लाह का समर्थन करते हुए बड़े धमाके कर सकता है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: