3000 KG बारूद...पाताल से ढूंढकर मारा हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, क्या अब बारी ईरान के सुप्रीम लीडर की?

Israel Killed Hezbollah Chief Hassan Nasrallah: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह इजराइली एयरस्ट्राइक में मारा गया। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई छिप गए हैं।

Hassan Nasrallah Ali Khamenei

Hassan Nasrallah Ali Khamenei

विज्ञापन

Israel Killed Hezbollah Chief Hassan Nasrallah: इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतार दिया है। शुक्रवार को इजराइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया। जिसमें नसरल्लाह मारा गया। बताया जाता है कि नसरल्लाह करीब 50 फीट नीचे छिपा था, लेकिन इजराइल की ओर से एयरस्ट्राइक कर एक के बाद एक तीन से हमले किए गए। जिसमें नसरल्लाह, उसकी बेटी और दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कराकी मारा गया।

3000 किलो बारूद का इस्तेमाल 

रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह को मारने के लिए इजराइल ने 3000 किलो बारूद का इस्तेमाल किया। नसरल्लाह करीब 50 फीट नीचे बंकर में छिपा था। रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने नसरल्लाह को खत्म करने के लिए 80 से ज्यादा बम गिराए। हमले में जीपीएस गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा 2000 किलो के लेजर और जीबीयू-28, करीब 1000 किलोग्राम के ब्लू-109 बंकर बस्टर बमों को यूज किया गया। ये विस्फोटक जमीन में 200 फीट नीचे तक धंस गए। जिसका हिजबुल्लाह के पास कोई जवाब नहीं था। हिजबुल्लाह चीफ उस समय कमांडरों के साथ मीटिंग कर रहा था।

Advertisment

क्या अब बारी ईरान के सुप्रीम लीडर की? 

इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच चल रही जंग में ईरान की एंट्री हो चुकी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने हाल ही में हिजबुल्लाह के समर्थन में बयान देकर इस जंग में आग में घी डालने का काम किया था। उन्होंने अमेरिका को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया। बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह चीफ के खात्मे के बाद अली खामेनेई अंडरग्राउंड हो गए हैं। उन्हें ईरान में ही किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात तेहरान में सुरक्षा परिषद के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईरान और इजराइल में जंग क्यों? 

जहां एक ओर पश्चिमी देश इजराइल के समर्थन में खड़े नजर आते हैं तो वहीं ईरान हमास और हिजबुल्लाह जैसे आतंकी समूहों का समर्थन करता नजर आता है। खास बात यह है कि ईरान और इजराइल कभी दोस्त हुआ करते थे, दोनों एक-दूसरे से हथियार भी खरीदते थे, लेकिन 1979 की क्रांति के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद से ही ये देश कट्टर दुश्मन हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ