Iran Conditions to End War: अमेरिका-इजरायल और ईरान में चल रही जंग चरम पर है। तीनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं और तत्काल युद्धविराम के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। इस बीच ईरान ने इजरायल-अमेरिका के सामने युद्ध खत्म करने के लिए 6 शर्तें रखी हैं। ईरान ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि युद्धविराम को वे स्वीकार नहीं करेंगे। अगर तबाही रोकना चाहते हैं तो पूर्ण युद्ध खत्म कीजिए। शर्तें मानिए अन्यथा ईरान पर हमले हुए तो बदले में भी हमले होते रहेंगे।
ईरान ने ढेर किया F-15 फाइटर जेट? US आर्मी ने खारिज किया दावा, X पर वायरल अमेरिका की फैक्ट चेक पोस्ट
परमाणु ठिकानों पर हमले से बौखला गया ईरान
इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने लगा है। ईरान ने भी बदला लेते हुए इजरायल के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोली तो पावर ग्रिड पर हमले किए जाएंगे। पलटवार करते हुए ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक करने और गल्फ देशों के पावर ग्रिड पर हमला करके उन्हें अंधेरे में डुबोने की धमकी दी।
युद्ध को रोकने के लिए ईरान की 6 मुख्य मांगें
- ईरान-विरोधी मीडिया कर्मियों पर मुकदमा चलाना और उनका प्रत्यर्पण।
- युद्ध की पुनरावृत्ति नही होने की गारंटी।
- अरब देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करना।
- हमलो को रोकना और ईरान को मुआवजे का भुगतान।
- सभी क्षेत्रीय मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना।
- होर्मुज स्ट्रेट के लिए एक नई कानूनी व्यवस्था बनाना।
ईरान के हमलों से दहला इजरायल, आधी रात को वेस्ट बैंक और यरुशलम पर क्लस्टर वारहेड से दागी मिसाइलें
28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट की जंग जारी
बता दें कि 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट की जंग जारी है और 24 दिन से युद्ध में तबाही मच रही है। 15 से ज्यादा देश युद्ध की चपेट में हैं। इजरायल-अमेरिका ईरान पर करते हैं। ईरान पलटवार करते हुए इजरायल पर हमले करता है। अमेरिका को भी नुकसान पहुंचाने के लिए अरब देशों में उसके सैन्य ठिकानों पर हमला करता है। वहीं अब अगर इजरायल-अमेरिका ईरान के परमाणु और तेल-गैस ठिकानों पर हमले करते हैं तो ईरान इजरायल के परमाणु ठिकानों पर हमला करता है और अरब देशों के तेल-गैस प्लांट पर हमले करता है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines