Iran Warns Donald Trump: अमेरिका और इजरायल ने ईरान को तबाही का वो खौफनाक मंजर दिखाया है कि दिल दहल जाए। मिडिल ईस्ट में संघर्ष गहराता जा रहा है। ईरान का बुनियादी ढांचा, ऑयल प्लांट, मिलिट्री और एयरफोर्स बेस तबाह हो चुके हैं। होर्मुज स्ट्रेट बाधित होने से जहां दुनिया को तेल नहीं मिल रहा, वहां ईरान का भी भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन ईरान है कि घुटने टेकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी धमकी भी दे दी है।
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर हमला, पहले गाड़ी उड़ाई और फिर की फायरिंग
ईरान का जंग से पीछे नहीं हटने का ऐलान
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी और कड़ी चेतावनी दी है। लारिजानी ने कहा है कि युद्ध शुरू करना आसान है, लेकिन कुछ ट्वीट लिखकर युद्ध को खत्म नहीं किया जा सकता। जंग की शुरुआत ट्रंप ने की है और अब इसे खत्म ईरान करेगा, लेकिन ईरान जंग के मैदान से तब तक पीछे नहीं हटेगा, जब तक ट्रंप अपनी गलतियों की कीमत नहीं चुकाते। ईरान अब अमेरिका और इजरायल को आसानी से बख्शने के मूड में नहीं है।
ट्रंप के ट्वीट पर लारीजानी की तीखी प्रतिक्रिया
अली लारीजानी ने कहा कि ट्रंप कहते हैं कि वे युद्ध को जल्दी खत्म कर देंगे। उन्हें युद्ध को जल्द से जल्द जीतने की लगी हुई है, लेकिन ईरान से जीतना इतना आसान नहीं है। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिन ट्वीट किया था कि वे ईरान के साथ जंग को जल्दी ही खत्म कर देंगे। क्योंकि ईरान में अब हमले करने लायक कोई टारगेट नहीं बचा है। प्लेटफॉर्म एक्सियोस को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकाने, ऑयल प्लांट और बुनियादी ढांचा तबाह कर दिया है।
28 फरवरी से मिडिल ईस्ट में जंग चल रही
गौरतलब है कि 28 फरवरी से ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग जारी है। इस जंग की आग में 15 से ज्यादा अरब देश जल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट की जंग लंबे समय तक चली तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार पर असर पड़ेगा। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसे ऑयल प्लांट और न्यूक्लियर प्लांट को हानि पहुंचाई तो पूरी दुनिया केा अमेरिका की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लारीजानी का बयान भी इसी ओर संकेत दे रहा है कि ईरान जंग को लंबा खींचने के लिए तैयार है और अमेरिका पर भी इसे लंबा खींचने का दबाव बनाने की रणनीति अपना रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
2 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
3 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
15 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
19 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
22 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
22 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines