हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईरान में होगा तख्तापलट और सत्ता छोड़ेंगे खामेनेई? सुप्रीम लीडर ने लिए 2 बड़े फैसले, जानें क्या है प्लान-B

US Iran Tension: ईरान ने अमेरिका के हमले का जवाब देने की तैयारी कर ली है और सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ प्लान-बी भी तैयार कर लिया है. जिसके अनुसार ईरान खामेनेई सत्ता छोड़ सकते हैं, क्योंकि वे अपने संभावित उत्तराधिकारियों का चयन कर चुके हैं और नए सैन्य अधिकारी भी नियुक्त कर चुके हैं.

विज्ञापन
ईरान के हालातों को देखते हुए अमेरिका सत्ता पलट की फिराक में हैं.

Iran Planning for Retaliation: अमेरिका ने ईरान पर हमले का काउंटडाउन शुरू कर दिया है, वहीं ईरान भी अमेरिका के हमले का जवाब देने के लिए तैयार है. ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अंडरग्राउंड बंकर में शरण ले चुके हैं और अमेरिका के हवाई हमलों का जवाब सैन्य कार्रवाई से देने के अलावा प्लान-बी नामक आपातकालीन योजना भी तैयार कर चुके हैं.

दरअसल, अली खामेनेई ने अपने बेटे मोजतबा को दरकिनार करके संभावित उत्तराधिकारियों का चयन किया है और नए सैन्य अधिकारियों को नियुक्त करके सरकार की स्थिरता सुनिश्चित की है. ऐसे में चर्चा है कि ईरान में अमेरिका के हमले से पहले ही तख्तापलट हो सकता है और खामेनेई सत्ता छोड़ सकते हैं, इसलिए उन्होंने अपना उत्तराधिकारी बेटे को नहीं बनाया है.

यह भी पढ़ें: जंगी युद्धपोत, 350 फाइटर जेट, 3500 मिसाइलें… ईरान पर हमले का काउंटडाउन जारी, कैसी है अमेरिका की तैयारी‌?

विज्ञापन

रूस ने भी दी है अमेरिका को चेतावनी

बता दें कि रूस ने ईरान पर अमेरिकी हमले के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इससे मध्य पूर्व में अराजकता फैल सकती है, इसलिए क्रेमलिन संयम बरतने और कूटनीतिक प्रयासों पर जोर देता है. वहीं इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान पर हमले की योजना पूरी हो चुकी है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेटेस्ट घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है, बस उनके इशारे का इंतजार है. पेंटागन ने भी मध्य पूर्व में B-52 बॉम्बर और F-35 लड़ाकू विमानों की तैनाती की पुष्टि की है. ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हमला होने की संभावना है.

ईरान ने पोस्टर जारी करके दी चेतावनी

बता दें कि ईरान के तेहरान शहर में एंगेलाब चौक पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर अमेरिका के लिए एक संदेश लिखा है. ईरान ने अमेरिका को पोस्टर के जरिए चेतावनी दी है कि वह ईरान पर सैन्य हमला करने की कोशिश न करे, वरना उसके जंगी जहाज को समुद्र में डुबो देंगे. लड़ाकू विमानों को जमीन पर गिरा देंगे. पोस्टर में मध्य पूर्व के समंदर को खून से लाल भी दिखाया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘नहीं इस्तेमाल होने देंगे अपना जल-जमीन-आसमान’, ईरान पर अमेरिकी हमले के खतरे के बीच UAE का बड़ा ऐलान

बता दें कि ईरान ने पोस्टर में अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर को डिस्प्ले किया है, जिसके डेक पर जलते हुए फाइटर जेट और बिखरे हुए शव हैं. खून की लकीरें समुद्र में अमेरिकी झंडे की धारियों जैसी आकृति बना रही हैं. पोस्टर को कैप्शन दिया गया है कि अगर तुम हवा बोओगे तो बवंडर काटोगे, यानी अगर आप समस्या की शुरुआत करेंगे तो बदले में आपको उससे कहीं बड़ी समस्या उठानी पड़ेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola