जंगी युद्धपोत, 350 फाइटर जेट, 3500 मिसाइलें… ईरान पर हमले का काउंटडाउन जारी, कैसी है अमेरिका की तैयारी‌?

US Iran Tension Update: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और अमेरिका ने ईरान पर हमले की तैयारी पूरी कर ली है. अमेरिका के जंगी जहाज और फाइटर जेट्स ने ईरान को घेर लिया है और हमले का काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है, बस नेवी ट्रंप के इशारे का इंतजार कर रही है.

US Iran Tensions

अमेरिका ने ईरान पर हमला करके सबक सिखाने का संकल्प लिया है.

US Iran Tension Update: अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की तैयारी पूरी कर ली है. काउंटडाउन चल रहा है और ईरान पर कभी भी हमला हो सकता है. ओमान की खाड़ी में अमेरिका का जंगी जहाज USS अब्राहम लिंकन तैनात है, जो 350 से ज्यादा लड़ाकू विमानों और 3500 से ज्यादा मिसाइलों से लैस है. इजरायल, जॉर्डन, USE जैसे सहयोगी देशों के एयरबेस पर भी सेना तैनात है और ईरान का यह घेराव अमेरिका के इरादे स्पष्ट कर रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने ऐसे किया है ईरान का घेराव

बता दें कि अमेरिका का एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप USS अब्राहम लिंकन पश्चिमी हिंद महासागर में पहुंच चुका है, जिसके साथ उसके 3 गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर भी हैं. करीब 7000 सैनिकों, 70 लड़ाकू विमानों और टोमाहॉक मिसाइलों से लैस यह युद्धपोत अपने आप में एक सेना है और ईरान में भारी तबाही मचाने की क्षमता रखता है. वहीं अमेरिका ने जॉर्डन में अपने एयरबेस पर -15E स्क्वाड्रन तैनात कर दी है. कतर में अतिरिक्त THAAD मिसाइल सिस्टम, B-52 बॉम्बर और साउस कोरिया से बुलाई गई बटालियन तैनात की है.

खामेनेई की सरकार गिराना चाहते लोग

बता दें कि जनवरी महीने की शुरुआत में अली खामेनेई की सरकार, आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे. ईरान की सरकार ने लोगों का दमन करने के लिए उन पर गोलियां चलवाईं. प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया और करीब 800 लोगों को फांसी देने का ऐलान किया. ईरान के हालातों को देखते हुए अमेरिका ने मामले में दखल देने और हवाई हमला करने की धमकी दी तो 800 लोगों की फांसी पर रोक लगा दी गई.

विज्ञापन

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के खिलाफ अमेरिका

इस बीच ईरान से निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवान ने अमेरिका जाकर राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की. उसके बाद ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आक्रामक रूख अपना लिया. अमेरिका पहले से ही ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के खिलाफ है और अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर हमला भी कर चुका है. अमेरिका को फिर सुराग मिले हैं कि ईरान अपने तबाह हुए परमाणु ठिकानों को फिर से खड़ा कर रहा है, जबकि अमेरिका पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ