Pakistan Citizen Murdered Near Iran Border: ईरान और पाकिस्तान के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास 9 पाकिस्तानियों की हत्या कर दी गई है। ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टीपू ने इन हत्याओं की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी 9 पाकिस्तानियों को गोलियां मारी गई। हमलावार ईरान के ही थे। सरवन शहर के सिरकन इलाके में घर में घुसकर हत्याएं की गईं। ईरान पुलिस अपनी कार्रवाई करने में जुटी है।
3 घायलों ने भागकर अपनी जान बचाई
वहीं इस घटना से पाकिस्तान इतना बौखला गया है कि उसने तेहरान को अल्टीमेटम दे दिया है कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे, नहीं तो इसका अंजाम पूरे ईरान को भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तानी दूतावास पीड़ित परिवारों के साथ है। तेहरान मामले में सहयोग करे। ईरान के सरवन प्रांत के डिप्टी गवर्नर अलीरेज़ा मरहमती ने ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी IRNA को बताया कि हमले में 3 लोग घायल हुए, जिन्होंने भागकर जान बचाई।
यह भी पढ़ें: ‘मौत की घड़ी’…क्या है और कैसे काम करती, जिसने वैज्ञानिकों को बताया कब खत्म होगी दुनिया?
ईरान-पाकिस्तान का एक दूसरे पर हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात ईरान के पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक के 12 दिन बाद अंजाम दी गई। 16 जनवरी को ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिसाइल और ड्रोन अटैक किया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में ईरान में 48 किलोमीटर अंदर घुसकर सरवन शहर में एयर स्ट्राइक की थी। इस स्ट्राइक का बदला लेने के लिए ही अब सरवन शहर में ही 3 बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी लोगों को गोलियों से भून दिया।
यह भी पढ़ें: एक ‘कातिल’, जिसे खौफनाक तरीके से मिली मौत, जान लेने के इस तरीके पर UN क्यों उठा रहा सवाल?
पंजाब के सिंध प्रांत के निवासी थे मृतक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सरवन शहर में मारे गए सभी पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत के निवासी थे और ऑटो रिपेयरिंग का काम करते थे। जब ईरान-पाकिस्तान में तनाव बढ़ा तो पाकिस्तान ने ईरान में अपने राजदूत मुदस्सिर टीपू को वापस बुला लिया था। वे शनिवार को ही तेहरान वापस गए थे कि रात में 9 पाकिस्तानियों की हत्या कर दी गई। पाकिस्तान में ईरान बॉर्डर के पास अपने बलूचिस्तान में धारा 144 लागू कर रखी है।
यह भी पढ़ें: लाइक पाने के लिए जानवरों के साथ ये क्या करनी लगी महिला, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
22 mins agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
41 mins agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
5 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
5 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
15 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
20 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines