हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Israel Iran War क्या ईरान से डरा अमेरिका? कतर में खाली कराया सैन्य एयरबेस, देखें सैटेलाइट तस्वीरें

Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पूरी दुनिया चिंतित है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर में अमेरिका के सैन्य एयरबेस को खाली करा दिया।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई।

Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर हवाई हमले कर रहे हैं। इस युद्ध में अमेरिका की एंट्री भी तय मानी जा रही है। इस बीच कतर में अमेरिका का सैन्य एयरबेस खाली करा दिया गया है। इसे लेकर सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान से अमेरिका डर गया है?

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, कतर स्थित अमेरिका के अल उदीद एयरबेस (Al Udeid Airbase) को खाली करा दिया गया है। मध्य पूर्व में यूएस का यह सबसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है। बताया जा रहा है कि ईरान के संभावित हमलों की वजह से यह कदम उठाया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि दर्जनों अमेरिकी सैन्य विमान अब इस एयरबेस पर नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इजरायल को ईरान से युद्ध में कितना हो रहा नुकसान? मॉस्को भी दे चुका अंजाम भुगतने की धमकी

विज्ञापन

ईरान के संभावित हमलों से डरा अमेरिका

यूएस के अल उदीद एयरबेस पर पहले दर्जनों सैन्य विमान तैनात थे, जिनमें रिफिलिंग और कार्गो विमानों के साथ ही फाइटर जेट भी शामिल थे। सभी विमानों को मध्य पूर्व या यूरोप के अन्य एयरबेसों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से ऐसा लग रहा है कि ईरान के संभावित हमलों को लेकर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अभीतक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

ईरान पर हमला करने से पीछे हटे ट्रंप

ईरान और इजरायल युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को सपोर्ट किया। उन्होंने इजराइल के समर्थन में ईरान पर हमला करने का ऐलान किया था, लेकिन अब वे अपने ही बयान से पीछे हट गए। इस बीच कतर में यूएस एयरबेस को खाली करने का फैसला भी बड़ा सवाल उठा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Israel Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ा ऐलान, ट्रंप 2 हफ्ते में करेंगे फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola