हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईरान जंग ने कैसे चौपट कर दिया मिडिल ईस्ट का टूरिज्म, जानिए- रोजाना कितने करोड़ की लग रही चपत

साल 2026 टूरिज्म के लिहाज से इस क्षेत्र के लिए एक रिकॉर्ड साल होने वाला था, जिसमें 207 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान था.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से इस क्षेत्र के टूरिज्म पर बहुत बुरा असर पड़ा है. उड़ानें रद्द होने, एयरस्पेस बंद होने और टूरिस्टों में डर की वजह से इस क्षेत्र को हर दिन करोड़ों डॉलर की चपत लग रही है. ताजा अनुमानों के मुताबिक, इस जंग की वजह से मिडिल ईस्ट की टूरिज्म इंडस्ट्री को रोजाना कम से कम 600 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है.

एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में वर्ल्ड ट्रेवल एंड टूरिज्म काउंसिल के हवाले से लिखा है, साल 2026 टूरिज्म के लिहाज से इस क्षेत्र के लिए एक रिकॉर्ड साल होने वाला था, जिसमें 207 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान था.

यह भी पढ़ें : ‘ईरान पूरी तरह बर्बाद, सेना और नेवी खत्म; 7,000 ठिकानों पर बरसाए बम’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट ग्लोबल एविएशन और टूरिज्म नेटवर्क में अहम भूमिका निभाता है. इस इलाके में दुनिया भर में आने वाले इंटरनेशनल टूरिस्ट का लगभग 5 परसेंट और दुनिया भर में आने वाले ट्रांजिट ट्रैफिक का करीब 14 परसेंट हिस्सा आता है. दुबई, अबू धाबी, दोहा और बहरीन जैसे बड़े एविएशन हब, जहां रोजाना करीब 5.26 लाख यात्री आते थे. अब तनाव बढ़ने की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं.

रमजान के महीने में बंद हुए एयरस्पेस

मिडिल ईस्ट काउंसिल ऑन ग्लोबल अफेयर्स की रिपोर्ट बताती है कि इन देशों के एयरस्पेस उसी समय बंद हुए, जब रमजान का पीक टूरिज्म सीजन चल रहा था. अनुमान है कि इस क्षेत्र को केवल इस दौरान 40 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है. मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से विमानों को लैंडिंग से पहले घंटों हवा में चक्कर काटना पड़ रहा है, जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट भी बढ़ गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : रूसी तेल की कीमतों ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, महंगा क्रूड ऑयल बेचकर कितनी कमाई कर रहे पुतिन?

घटी टूरिस्टों की संख्या

‘टूरिज्म इकोनॉमिक्स’ के अनुमान के मुताबिक, साल 2026 में मध्य पूर्व में आने वाले विदेशी टूरिस्टों की संख्या में 11% से 27% तक की गिरावट आ सकती है. इसका मतलब है कि इस साल करीब 23 से 38 मिलियन कम टूरिस्ट इस क्षेत्र में पहुंचेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola