'हर अंजाम के लिए तैयार', ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, परमाणु हथियारों को बताया 'हराम'

ईरान में जहां एक ओर आम जनता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका की ओर से बार-बार धमकियां मिल रही हैं.

TRUMP.jpg_2c5505

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि, अब्दुल माजिद हकीम इलाही.

विज्ञापन

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन की बयानबाजी का ईरान पर कोई असर नहीं है, और वह किसी भी नतीजे के लिए तैयार है. उन्होंने यह बात डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर कहा, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो ईरान को ‘धरती के नक्शे से मिटाया जा सकता है.’

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि, अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह बयान नया नहीं है. हम भी हर चीज के लिए तैयार हैं.’

विज्ञापन

इलाही ने कहा कि यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है. ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अगर ईरानी नेताओं की ओर से हत्या की धमकियां जारी रहीं, तो ईरान को ‘उड़ा दिया जाएगा.’ उन्होंने एक टीवी चैनल ‘न्यूजनेशन’ से बात करते हुए कहा था, ‘अगर कुछ भी हुआ, तो हम पूरे देश को उड़ा देंगे.’

ईरान ने परमाणु हथियारों को नकारा

इलाही ने कहा कि तेहरान ने कभी भी परमाणु हथियार नहीं चाहे हैं और वह परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के एक धार्मिक आदेश का हवाला देते हुए कहा, ‘ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं चाहता था क्योंकि यह ‘हराम’ है.’ उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां चिकित्सा उपचार, ऊर्जा उत्पादन और मानवीय जरूरतों पर केंद्रित हैं.

विज्ञापन

‘हम शांति चाहते हैं’

तनाव के बावजूद इलाही ने कहा कि ईरान स्थिरता चाहता है और चेतावनी दी कि आगे तनाव बढ़ने से पूरे क्षेत्र को नुकसान होगा. उन्होंने कहा, ‘हम शांति चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते. पूरी स्थिति कुछ लोगों ने पैदा की है. इससे पूरा मध्य पूर्व प्रभावित होगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ