मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने के आसार, ईरान के बेहद करीब पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, तेहरान की ट्रंप को धमकी

Iran US Tension: अमेरिका का विध्वंसक बेड़ा अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट पहुंच गया है और ईरान के बेहद करीब है. इस बीच तेहरान ने राष्ट्रपति ट्रंप को फिर धमकी दे दी है. ईरान में पिछले दिनों हुए हिंसक विरोध प्रर्दशनों के कारण हालात तनावपू्र्ण हो गए थे, जिसके चलते राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी और अपने युद्धपोत को मध्य पूर्व पहुंचने का आदेश दिया था.

USS Abraham Lincoln

अमेरिका का युद्धपोत साउथ चाइना से मध्य पूर्व तक पहुंच गया है.

Iran US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने ईरान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी हुई है, वहीं अब ईरान ने भी अमेरिका को चेतावनी दे दी है कि उनकी उंगलियां ट्रिगर पर ही हैं, इसलिए सावधान रहें. दूसरी ओर, अमेरिका का विध्वंसक जंगी बेड़ा USS अब्राहम लिंकन भी ईरान के करीब पहुंच गया है. चर्चा है कि इजरायल भी हमले की तैयारी कर रहा है तो ऐसे में ईरान में कुछ बड़ा होने के आसार हैं या फिर ईरान पर दबाव बनाने के लिए युद्धपोत भेजा है.

विज्ञापन

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी

बता दें कि ईरान ने अमेरिका को फिर से धमकी दी है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर ने गुरुवार को वॉशिंगटन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सेना की उंगलियां ट्रिगर पर ही हैं और अब कुछ हुआ तो ट्रिगर दब सकते हैं. दरअसल, ईरान अमेरिका के बीच हालात काफी समय से तनावपूर्ण हैं और तनाव कभी भी युद्ध में तब्दील हो सकता है. इजरायल को समर्थन देते हुए अमेरिका पहले भी ईरान पर हवाई हमला कर चुका है और अमेरका चाहता है कि ईरान में तख्तापलट हो जाए.

विज्ञापन

दुनिया का सबसे खतरनाक युद्धपोत

बता दें कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USU अब्राहम लिंकन दुनिया के सबसे बड़े और सबसे खतरनाक युद्धपोत में से एक है, जो पूरी सेना के बराबर है और यह दुश्मन देश में तबाही मचाने की क्षमता रखता है. इस युद्धपेात के साथ जो स्ट्राइक ग्रुप चलता है, उसमें गाइडेड मिलाइल क्रूजर, विध्वंसक जहाज, सबमरीन और अन्य जहाज होते हैं. इस युद्धपोत पर अमेरिका के सबसे घातक लड़ाकू विमान तैनात हैं, जो दिन और रात के समय भी उड़ान भर सकते हैं. दुश्मन देश पर ड्रोन अटैक कर सकते हैं.

सामना करने में सक्षम नहीं है ईरान

बता दें कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका के युद्धपोत का मुकाबला नहीं कर पाएंगे. अमेरिका के पास इतने और ऐसे-ऐसे खतरनाक हथियार हैं, जिसका तोड़ ईरान के पास नहीं है. ईरान और इजरायल युद्ध के दौरान अमेरिका के स्टील्थ बॉम्बर्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया था. वहीं ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम और रडार अमेरिका के बी-2 बॉम्बर को डिटेक्ट तक नहीं कर पाया था. ऐसे में ईरान के लिए इस युद्धपोत को पार पाना ही मुश्किल होगा, सेना आ गई तो क्या होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ