क्या गंभीर है मोजतबा खामेनेई की हालत, ईरान में फैल रही जल्द मौत की अफवाह!

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. अफवाहें ये भी हैं कि जल्द ही उनकी मौत की खबर भी आ सकती है.

Mojtaba Khamenei Health Update

Credit: News24

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर हर कोई असमंजस में है. 28 फरवरी को जिस हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई और बाकी परिवार के लोग मारे गए थे, उसके बाद से मोजतबा को किसी ने नहीं देखा है. इस बीच अब ये खबरें आ रही हैं कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. अफवाहें ये भी हैं कि जल्द ही उनकी मौत की खबर भी आ सकती है. ईरान वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सूत्रों के हवाले से ये बताया है कि सीनियर अधिकारी मोजतबा की हालत को लेकर काफी परेशान हैं. एक सूत्र ने ये भी कहा कि अगर मोजतबा खामेनेई की मौत की खबर आती है, तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने क्या कहा?

मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस वक्त सुप्रीम लीडर से डायरेक्ट बात करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने ये भी कहा था कि वो मोजतबा खामेनेई से मिल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, ये मुलाकात मई के महीने में हुई थी. राष्ट्रपति ने व्यापार संघ के प्रतिनिधियों से एक मीटिंग के दौरान कहा था कि वो और मोजतबा खामेनेई करीब ढाई घंटे साथ थे और ये मुलाकात काफी अच्छी रही. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति को खामेनेई से मिलने का सुनहरा मौका एक रियायत के तौर पर मिला था. कहा जा रहा था कि पेज़ेश्कियन बार-बार मोजतबा से मिलने की गुज़ारिश कर रहे थे और धमकी दे रहे थे कि अगर उनसे मिलने नहीं दिया गया तो वो इस्तीफा दे देंगे. खामेनेई के कार्यालय को आखिर में इस मुलाकात के लिए हामी भरनी पड़ी, लेकिन ये मुलाकात नॉर्मल नहीं थी.

ट्रंप का दावा

जुलाई में सऊदी समाचार आउटलेट अल-हदाथ ने इज़रायली सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया था कि खामेनेई ईरान में नहीं थे. इसी वक्त के आसपास अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को खत्म कर दिया है. वहीं, ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरुआत में लगातार ये दिखाने की कोशिश की थी कि मोजतबा को लगी चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं. खबरें ये भी आईं थीं कि अमेरिका-इज़रायल के हमलों में मोजतबा खामेनेई बहुत बुरी तरह ज़ख्मी हो गए थे. उनके चेहरा जल गया था और पैरों में भी गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उनके पैर की कई सर्जरी भी की गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ