ईरान ने पाकिस्तान में मिसाइल से किया हमला, किसे बनाया निशाना?

Iran Fires Missiles in Pakistan: ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में बड़ा हमला किया। उसने एक आतंकवादी समूह को निशाना बनाया।

Iran Fires Missiles in Pakistan

ईरान ने पाकिस्तान में आतंकवादी समूह को निशाना बनाया।

विज्ञापन

Iran Fires Missiles in Pakistan: ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में मिसाइल दागी। इस घटना ने दुनियाभर की निगाहें दोनों देशों की ओर कर दी हैं। ईरान की मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है।

यह हमला ईराक और सीरिया में मिसाइलों से हमले के एक दिन बाद हुआ। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने ईराक और सीरिया में मिसाइलें दागी थीं। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, आतंकी समूह ने पहले भी पाकिस्तान के साथ सीमा क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं।

Advertisment

रिपोर्ट के अनुसार, इन ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया गया। इस हमले में उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ये हमले जैश अल अदल ने पाकिस्तान की सीमा के पास ईरान के सुरक्षाबलों पर किए थे। इसी के जवाब में ईरान ने ये कार्रवाई की। इजराइल-हमास के बीच जंग और मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ये बड़ा हमला है।

जैश अल अदल सुन्नी आतंकवादी समूह

जैश अल अदल सुन्नी आतंकवादी समूह है। जो बड़े पैमाने पर पाकिस्तान और मुख्य रूप से दक्षिणपूर्वी ईरान में संचालित होता है। इसकी स्थापना 2012 में की गई थी। इस सशस्त्र समूह का उद्देश्य सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता है। इसका फाउंडर सलाउद्दीन फारूकी को माना जाता है। सलाउद्दीन फारूकी जैश उल-अदल का वर्तमान प्रमुख भी है। उसके भाई अमीर नरौई को अफगानिस्तान में तालिबान ने मार गिराया था।

विज्ञापन

ईरान को लगातार निशाना बना रहा था आतंकी संगठन

पिछले कुछ समय से यह आतंकवादी समूह ईरान को लगातार निशाना बना रहा है। ईरान ने इन हमलों को लेकर पहले भी ऐतराज जताया था। पिछले महीने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में आतंकी समूह ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। इस बड़े हमले में 12 पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। ईरान के गृह मंत्री ने पाकिस्तान को महीनेभर पहले इसके बारे में चेतावनी भी जारी की थी। साथ ही ईरान के राजनयिक ने पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ