ईरान से टक्कर लेना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए जी का जंजाल बन गया है. अमेरिका ने सोचा था कि वो इजरायल के साथ मिलकर ईरान को नक्शे से मिटा देगा, लेकिन उल्टा ट्रंप को ही बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका में 81 मिलिट्री जेट्स तबाह हो गए, जिनकी कीमत करीब 31 हजार 943 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: ईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
अमेरिका को 3.3 अरब डॉलर का नुकसान
कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक ट्रंप सरकार ने करीब 3.3 अरब डॉलर की कीमत वाले 81 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और ड्रोन खो दिए हैं. अमेरिका के लिए सबसे बड़ा दुख ये है कि उसने अपने सबसे आधुनिक कॉम्बेट एयरक्राफ्ट खो दिए, जिनमें F-35A लाइटनिंग II स्टील्थ फाइटर, F-15 जेट और MQ-9 रीपर ड्रोन शामिल हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि F-15 जेट की कीमत 3 करोड़ डॉलर से ज्यादा है, वहीं एक MQ-9 रीपर ड्रोन की कीमत 3 से 5 करोड़ डॉलर के बीच हो सकती है, जबकि 5वीं पीढ़ी के F-35A की कीमत 9.2 करोड़ डॉलर से ज्यादा बताई गई है.
अमेरिका ने क्या खोया?
इसके अलावा, अमेरिकी सेना ने एक E-3 सेंट्री एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग-एंड-कंट्रोल सिस्टम एयरक्राफ्ट, दो MC-130J कमांडो II स्पेशल ऑपरेशन्स एयरक्राफ्ट, एक HH-60W जॉली ग्रीन II कॉम्बैट सर्च-एंड-रेस्क्यू हेलिकॉप्टर, एक MQ-4C ट्राइटन हाई-ऑल्टिट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस अनक्रूड एयरक्राफ्ट, तीन MQ-1 मल्टी-रोल अनक्रूड एयरक्राफ्ट और 45 MQ-9 रीपर मल्टी-रोल अनक्रूड एयरक्राफ्ट भी खो दिए. E-3 सेंट्री सर्विलांस प्लेन — जो बोइंग 707 एयरलाइनर पर आधारित एक पुराना लेकिन जरूरी प्लेटफॉर्म है , जिसकी कीमत 270 मिलियन डॉलर प्रति प्लेन है. एयर फोर्स के मुताबिक, 2015 तक अमेरिका के पास इनमें से सिर्फ 32 ही ऑपरेशन में थे. लड़ाई के दौरान अमेरिका ने एक AH-64 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, चार AH-6 लिटिल बर्ड लाइट अटैक हेलिकॉप्टर और एक MH-60 सी हॉक मैरीटाइम हेलिकॉप्टर भी खो दिया.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे मार डालो’, पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
6 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
13 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
14 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
14 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
23 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines