इंडोनेशिया में स्कूल की बिल्डिंग गिरी, मलबे में 65 बच्चों के दबने की आशंका, अभी तक मिला एक शव

Indonesia School Building Collapses: इंडोनेशिया के एक इस्लामिक स्कूल की बिल्डिंग ढह गई है, जिसके मलबे के नीचे करीब 65 बच्चों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे की खुदाई करके दबे बच्चों को निकालने की कोशिश जारी है.

Indonesia School Building Collapse

हादसास्थल पर बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

Indonesia School Building Collapses: साउथ एशिया के देश इंडोनेशिया में जावा द्वीप पर इस्लामिक स्कूल की बिल्डिंग ढह गई, जिसके मलबे के नीचे करीब 65 बच्चों के दबने की आशंका है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी तक एक बच्चे का शव मिल चुका है. बताया जा रहा है कि स्कूल की इमारत निर्माणाधीन थी कि अचानक ढह गई और अभी तक भी मलबे के नीचे दबे बच्चों को निकाला नहीं जा सका है.

रातभर चलता रहा खुदाई का काम

बता दें कि पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर में अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की अस्थिर कंक्रीट से बनी बिल्डिंग गिरी है. मलबे में दबे छात्रों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है. बचाव दल के कर्मचारी, पुलिस और सैनिकों मलबे की खुदाई में जुटे हैं. बचाव कर्मियों ने संदेह जताया है कि मलबे के नीचे दबे बच्चे नजर आ रहे हैं, लेकिन उन बच्चों की मौत हो चुकी है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जल्दी ही बच्चों को मलबे से निकाल लिया जाएगा.

नोटिस लगाकर दी गई है सूचना

स्कूल परिसर में कमांड पोस्ट पर एक नोटिस लगाकर हादसे की सूचना बच्चों के परिजनों को दी गई है और वे स्कूल परिसर में जुट गए हैं. मलबे में दबे छात्रों में ज्यादातर 7वीं से 11वीं कक्षा के लड़के हैं, जिनकी उम्र 12 से 17 साल के बीच है. वहीं अपने बच्चों की सलामती के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं और मांएं रो-रोकर बेहाल हैं. मलबे के नीचे दबे छात्रों के परिजन अस्पतालों और ढह गई इमारत के आस-पास जुटे हुए हैं और अपने बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मशीनों से काटा जा रहा है मलबा

हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड कर रहे अधिकारी नानंग सिगिट ने बताया कि मलबा काफी बड़ा और भारी है, जिसे काटने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. इस स्थिति ने टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि समय बढ़ने के साथ-साथ बच्चों की जान को खतरा बढ़ रहा है. पुलिस विभाग के प्रवक्ता जूल्स अब्राहम अबास्ट कहते हैं कि स्कूल में पुराना प्रार्थना कक्ष 2 मंजिला था, लेकिन बिना अनुमति लिए इस पर 2 और मंजिलें बनाई जा रही थीं.

पुरानी इमारत की नींव कंक्रीट की थी, जो 2 मंजिलों को सहारा देने में ही समर्थ थी. इस पर भार बढ़ा तो वे ढह गईं और पूरी बिल्डिंग नीचे आ गई. हादसे के समय बच्चे प्रार्थना कर रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ