गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर कनाडा का बड़ा एक्शन, गैंग को घोषित किया आतंकवादी समूह

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कनाडा में तगड़ा झटका लगा है। कनाडा सरकार ने लॉरेंस गैंग को आतंकवादी समूह घोषित किया है। काफी समय से कनाडा में इसकी मांग चल रही थी। अब सरकार ने एक्शन ले लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप को आतंकवादी समूह घोषित किया।

कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप को आतंकवादी समूह घोषित किया।

विज्ञापन

कनाड़ा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ी कार्रवाई की है। कनाड़ा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी समूह घोषित किया है। माना जा रहा है कि कनाड़ान ने भारत से संबंध सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। बिश्नोई के समूह को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद कनाडा सरकार कनाडा में बिश्नोई गिरोह की कोई भी संपत्ति, चाहे वह नकदी हो या वाहन और संपत्ति, जब्त की जा सकती है। इससे कनाडा के कानून प्रवर्तन को आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण से जुड़े अपराधों सहित विभिन्न अपराधों के लिए गिरोह के सदस्यों पर मुकदमा चलाने के लिए और अधिक शक्ति मिलेगी। अब आव्रजन अधिकारी बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को कनाडा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

क्यों घोषित किया आतंकी संगठन?

कनाडा सरकार ने जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने बताया कि भारत और विदेशों में हत्या, जबरन वसूली, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े माफिया सरगना लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह को कनाडा ने अपनी आपराधिक संहिता के तहत ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

कहां से शुरू हुई पहल?

कनाडा सरकार में लोक सुरक्षा मंत्री कैपुटो ने आनंदसांगरी को पत्र लिखकर बिश्नोई के विशाल आपराधिक साम्राज्य का पर्दाफ़ाश किया गया। इसमें कहा गया कि यह गिरोह कनाडाई नागरिकों की हत्याओं और जबरन वसूली का दोषी है, और राजनीतिक, धार्मिक और वैचारिक कारणों से ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई गिरोह की गतिविधियां इसे आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने का आधार तैयार करती हैं।

उन्होंने कनाडा और विदेशों में व्यापक हिंसा का श्रेय लिया है। कैपुटो ने चार अन्य कनाडाई राजनेताओं की अपीलों का भी जिक्र किया, जिनमें ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन भी शामिल हैं, जहां कनाडा की लगभग 20 प्रतिशत सिख आबादी रहती है। इसके अलावा ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी और अल्बर्टा के उनके समकक्ष, डेनिएल स्मिथ, और सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक ने भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को खत्म करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ