अमेरिका के मिशिगन के चर्च में फायरिंग, 4 की मौत, कई लोग हुए घायल

अमेरिका के शहर मिशिगन में रविवार सुबह हुई गोलीबारी. यह फायरिंग शहर के चर्च में हुई है जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है.

IMAGE (89)

अमेरिका के मिशिगन शहर में 28 सितंबर, रविवार को अचानक एक चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी होने लगी. हमलावर अचानक अपनी कार लेकर चर्च में घुस गया और ओपन फायरिंग करने लगा. इस घटना के चलते चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. बता दे कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हमलावर को भी गोली मार दी है.

विज्ञापन

पुलिस ने क्या बताया?

घटना के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने मौत का आंकड़ा चार होने की बात कही है. हमलावर के मारे जाने की भी पुष्टि की और बताया कि उसकी आयु लगभग 40 साल की थी. अधिकारियों ने यह भी कहा कि चर्च के क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे चर्च को खाली कराने का काम जारी है. कई लोग इसमें लापता भी बताए गए है. यह घटना रविवार सुबह 11 बजे की है.

विज्ञापन

हमले की वजह स्पष्ट नहीं

मिशिगन राज्य पुलिस के लेफ्टिनेंट किम वेटर ने इस पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी है. क्या बंदूकधारी और चर्च के बीच कोई संबंध था तथा उन्होंने अमेरिका में हाल ही में हुई अन्य गोलीबारी की घटनाओं के साथ संभावित संबंधों का इससे संबंधित होने पर भी कुछ नहीं कहा है. हालांकि, फिलहाल इलाके को खाली करवा दिया गया है और अब कोई खतरे की बात नहीं है.

विज्ञापन

चर्च में आग लगाने की थी प्लानिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने चर्च को आग लगाने की योजना बनाई हुई थी. उसके पास एक्सीलरेंट था, जो एक गैसोलीन उत्पाद होता है. इससे संकेत मिलता है कि संदिग्ध चर्च में आग लगाने की मंशा से आया था. मगर चर्च में जो आग लगी वो उसके सामान से लगी है या नहीं इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. वहीं, अधिकारियों ने घायल लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. हमला मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में हुआ है, जहां की आबादी 8000 बताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ