होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत मामले में भारत सरकार ने लिया एक्शन, ईरानी राजदूत को किया तलब

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत मामले में भारत सरकार ने एक्शन लिया है. मिली जानकारी के अनसुार, भारत सरकार ने ईरानी राजदूत को तलब किया है. साथ ही भारत ने कहा कि बार-बार हो रही ये घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं.

india iran

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में संयुक्त अरब अमीरत के टैंकरों पर हमला किया था जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत का मामला सामने आया था. इस मामले को लेकर अब भारत सरकार ने सख्त एक्शन लिया है.

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में UAE के झंडे वाले दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत और आठ अन्य लोग घायल हो गए थे. जिसके बाद अब भारत ने ईरान के डिप्टी एंबेसडर को विदेश मंत्रालय में तलब किया है.

विज्ञापन

हमले में हुई थी 1 भारतीय नाविक की मौत, 8 घायल

यह कदम UAE के उस बयान के एक दिन बाद उठाया गया है जिसमें कहा गया था कि ईरानी क्रूज मिसाइलों ने होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी शिपिंग लेन में, ओमान की समुद्री सीमा के अंदर मोम्बासा और अल-बहिया टैंकरों को निशाना बनाया था. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए थे.

UAE के अनुसार, घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल थे. घायलों में से चार की हालत अभी भी गंभीर है.

विज्ञापन

हाल में हुए हमलों के बाद, IRGC ने एक बार फिर अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट के ओमान वाले हिस्से के पास एक गैर-कानूनी रास्ते से गुजारने में मदद कर रहा है. IRGC ने इस रास्ते को खतरनाक बताया और दावा किया कि उन इलाकों के पानी में बारूदी सुरंगें (माइंस) बिछाई गई थीं.

वहीं, अब भारत सरकार की ओर से ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद होसैनी और ईरान के अन्य राजनयिकों को भी तलब किया गया है. इन हमलों के बाद विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि बार-बार हो रही ये घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि इस इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहे.’

विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा, ‘इस इलाके में कमर्शियल जहाजों और आम लोगों के लिए बने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद करना चाहिए. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, इस इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल होने चाहिए.’

ईरान की क्रूज मिसाइल ने किया था दो टैंकरों पर हमला

UAE ने बताया कि ईरान की दो क्रूज मिसाइलों ने मोम्बासा और बाहिया तेल टैंकरों पर हमला किया था. इस हमले के बाद दोनों टैंकर्स में आग लग गई थी. इस हमले में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में चार भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल थे, जिनमें से छह की हालत गंभीर थी. अबू धाबी ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है.

विज्ञापन

ईरान के हमलों पर UAE ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

UAE के रक्षा मंत्रालय नेस ईरान द्वारा किए गए हमलों को कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन माना है. UAE ने कहा, ‘हमारे पास इस तनाव को बढ़ाने वाली कार्रवाई का जवाब देने का पूरा अधिकार है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ