Indian Origin Vivek Tanjea Dies After Assault In Washington: अमेरिका में भारतीयों पर हमले जारी हैं। अब भारतीय मूल के एक शख्स पर हमला किया गया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन पहले वह राजधानी वाशिंगटन में फुटपाथ पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। शख्स का नाम विवेक तनेजा था, जो एक्जीक्यूटिव थे।
पुलिस ने अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय विवेक तनेजा का 2 फरवरी को एक रेस्टोरेंट के बाहर एक शख्स से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में वे घायल हो गए। घायल अवस्था में वे 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के 11000 ब्लॉक में शोटो रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ पर पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक और एक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो आगे बढ़कर मारपीट में बदल गई। इसी दौरान विवेक का सिर फुटपाथ पर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
विवेक की मौत को हत्या मानकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी विवेक से मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जनता से मदद मांगी है। पुलिस ने अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।
कौन थे विवेक तनेजा?
तनेजा डायनेमो टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर और चेयरमैन थे। वे संघीय सरकार के अनुंबंध क्षेत्र पर जोर देने के साथ डायनेमो की रणनीतिक, विकास और साझेदारी पहल का नेतृत्व करते हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी इतिहास में हुआ पहली बार, बच्चे के अपराध के लिए माता-पिता को ठहराया गया दोषी
भारतीय मूल के 4 छात्रों की मौत
इस हफ्ते की शुरुआत में शिकागो में भारतीय मूल के छात्र सैयद मजाहिर अली पर लुटेरों ने हमला कर दिया । इससे पहले, 25 वर्षीय छात्र विवेक सैनी पर जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशेड़ ने हमला किया था। इस साल अमेरिका में भारतीय मूल के चार छात्रों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: बेटे का बर्थडे भूले, Egypt-Mexico प्रेसिडेंट के नामों में उलझे; कहीं कुर्सी न खा जाए Joe Biden की भुलक्कड़पन!
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines