Indian Embassy Canada: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिरों पर हमले किए हैं। खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रैम्पटन में भक्तों के एक समूह को निशाना बनाया। इसके बाद से ही लगातार बवाल मचा हुआ है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी इस घटना की निंदा की है। दूसरी ओर, 3 नवंबर की घटना पर ओटावा स्थित भारतीय दूतावास ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही कनाडा की पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
भारतीय दूतावास ने कहा है कि टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ आयोजित वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया। ये बेहद निराशाजनक है। हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर इस तरह के आयोजन आयोजित किए जाते हैं। भारत विरोधी तत्वों के इन प्रयासों के बावजूद हमारे वाणिज्य दूतावास ने भारतीय और कनाडाई आवेदकों को 1000 से अधिक जीवन प्रमाण पत्र जारी किए।
की जा सकती है वैकल्पिक व्यवस्था
दूतावास ने कहा है कि इन घटनाओं के मद्देनजर आगे के निर्धारित वाणिज्य दूतावास शिविरों का आयोजन स्थानीय अधिकारियों की ओर से उनके लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों पर निर्भर करेगा। यदि ऐसे हमलों के कारण कोई शिविर आयोजित करना असंभव है, तो उन सर्विसेज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
ये भी पढ़ें: कौन है ईरान की सड़कों पर इनरवियर में घूमने वाली अहौ दारियाई? हिजाब के खिलाफ खोला मोर्चा
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि कनाडा में 3 नवंबर रविवार को ब्रैम्पटन शहर में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला बोला। यहां भक्तों से हाथापाई की गई। उन पर डंडो से हमला किया गया। जिसमें कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट पहुंचने की बात सामने आई। इस हमले के बाद कनाडा में रह रहे हिंदुओं का गुस्सा फूट पड़ा।
‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे
ब्रैम्पटन में हिंदू एकजुट रहने की अपील कर रहे हैं। ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर के पुजारी ने कहा कि लोगों ने अब ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा लगाना शुरू कर दिया है। इस हमले के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने खालिस्तानी समर्थकों को नहीं रोका। उल्टा 3 हिंदू समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हमले का वीडियो, खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, क्या बोले ट्रूडो?
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
3 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
6 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
7 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
12 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
23 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines