कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हमले का वीडियो, खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, क्या बोले ट्रूडो?

Canada : कनाडा में एक मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया है। भक्तों की पिटाई की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

justin trudeau
विज्ञापन

Canada : भारत और कनाडा क रिश्ते बिगड़ चुके हैं। खालिस्तान समर्थकों को बढ़ावा देने के आरोप के बाद अब कनाडा में मंदिर पर हमला हुआ है। श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है। कुछ लोग खालिस्‍तानी झंडे लिए मंदिर परिसर में घुस गए और श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमला किया। इसकी खूब आलोचना हो रही है। हमले का वीडियो भी सामने आया है, मंदिर में भक्तों पर हुए हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्‍त नहीं की जाएंगी। कनाडा में सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है।

Advertisment

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थन वाले झंडे लेकर कुछ लोग मंदिर के गेट के अंदर दाखिल हो रहे हैं। उनके हाथ में डंडे भी हैं, वह लोगों को पीट रहे हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। कुछ लोगों को पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के बीच भागते देखा जा सकता है।


इस हमले के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। प्रत्येक कनाडाई को अपने विश्वास का स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से पालन करने का अधिकार है ।मामले का संज्ञान लेकर तुरंत इसकी जांच के लिए को धन्यवाद!

विज्ञापन

कनाडा की कानून व्यवस्था पर सवाल

सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावर गेट से दाखिल हो रहे हैं, भक्तों को पीट रहे हैं और फिर इसके बाद वहां से निकल भी गए। सवाल ये उठता है कि क्या कोई पुलिसकर्मी की तैनाती भी थी? वीडियो में एक भी पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ ये चिंता का विषय है बल्कि कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ